फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People's confidence in indigenous capabilities increased

Agra News: स्वदेशी क्षमताओं पर लोगों का विश्वास बढ़ा

Sun, 28 Jan 2024 04:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 28 Jan 2024 04:56 PM IST
विज्ञापन
People's confidence in indigenous capabilities increased
स्वदेशी क्षमताओं पर लोगों का विश्वास बढ़ा
विज्ञापन


मैनपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी के साथ मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र के कुरावली मंडल में बूथ संख्या 314 पर पदाधिकारियों की मौजूदगी में सुना।

प्रधानमंत्री ने मन की बात के माध्यम से कहा कि आज भारत हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है। लोकल फाॅर वोकल पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने मन की मन की बात के माध्यम से कहा कि कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में हम किसी से कम नहीं है। भारत हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है। देश की स्वदेशी क्षमताओं पर लोगों का विश्वास बढ़ा है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने मन की बात के माध्यम से कहा कि देश की महिलाओं को भी रोजगार मिल रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी मन की बात के कार्यक्रम को बहुत गंभीरता से लें। कार्यक्रम को लेकर जो भी दिशा निर्देश मिलें। उनका पालन करें। प्रत्येक बूथ पर मन की बात कार्यक्रम पार्टी के सभी पदाधिकारी अवश्य सुनें।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने कहा कि सभी पदाधिकारी आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने की तैयारी में जुटें। इस मौके पर प्रेमसिंह शाक्य, डीसीबी चेयरमैन नरेंद्र सिंह राठौर, धर्मेंद्र वर्मा, अनुराग पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed