{"_id":"60ad45128ebc3e139c347bec","slug":"people-without-appointments-may-be-vaccinated-if-the-the-slot-is-empty","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में टीकाकरण: स्लॉट खाली होने पर ही बिना अप्वाइंटमेंट वालों को लगेगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में टीकाकरण: स्लॉट खाली होने पर ही बिना अप्वाइंटमेंट वालों को लगेगी वैक्सीन
Wed, 26 May 2021 12:12 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 26 May 2021 12:12 AM IST
सार
सीएमओ ने बताया कि कई लोग ऐसे होते हैं, जो अप्वाइंटमेंट लेने के बाद वैक्सीन लगवाने नहीं पहुंचते हैं। इससे स्लॉट खाली रह जाता है। उनकी जगह बिना अप्वाइंटमेंट वाले टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वैक्सीन लगातीं स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में कोरोना रोधी वैक्सीन 18 से 44 वर्ष के लोगों को बिना अप्वाइंटमेंट के भी लग सकती है, बशर्ते टीकाकरण केंद्र पर स्लॉट खाली होना चाहिए। अप्वाइंटमेंट लेने वाले लोग यदि उस दिन वैक्सीन लगवाने नहीं पहुंचते और उनकी जगह बगैर अप्वाइंटमेंट लोगों का पंजीकरण करके वैक्सीन लगाई जा सकती है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि प्रत्येक दिन टीकाकरण केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन की निर्धारित डोज ही लगाई जानी है। यदि बिना अप्वाइंटमेंट के अधिक लोग पहुंच जाएंगे, तो उन्हें वैक्सीन लगाना संभव नहीं होगा। तमाम लोग ऐसे होते हैं, जो अप्वाइंटमेंट लेने के बाद वैक्सीन लगवाने नहीं पहुंचते हैं।
विज्ञापन
इससे स्लॉट खाली हो जाता है, उन्हीं की जगह बिना अप्वाइंटमेंट वालों को वैक्सीन लगाई जा सकती है। अब ऐसी स्थिति में लोगों के टीकाकरण केंद्र पर पहुंचने पर ही वस्तुस्थिति का पता लग पाएगा। जरूरी नहीं है कि केंद्र पर पहुंचने वाले सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लग जाए।
विज्ञापन
लोग दो हफ्ते से प्रयास कर रहे
दयालबाग के रहने वाले 35 वर्ष के मुकेश कुमार अग्रवाल का कहना है कि वह गत दो रविवार से कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए अप्वाइंटमेंट लेने का प्रयास कर रहे हैं, सफलता नहीं मिल रही है। गत रविवार को कोवैक्सीन लगवाने के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में अप्वाइंटमेंट मिला भी तो उसे निरस्त कर दिया गया। सूर्य लोक कॉलोनी के सौरभ सिंह (28 वर्ष) का कहना है कि वह गत दो रविवार को अप्वाइंटमेंट लेने का प्रयास किया, सभी स्लॉट बुक हो गए।
10,038 को वैक्सीन लगाई गई
जिले में मंगलवार को 10,038 को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि 9795 लोगों को वैक्सीन का पहला और 243 लोगों को दूसरा डोज लगाया गया। कहा कि 18 से 44 वर्ष के लोगों में टीकाकरण के प्रति उत्साह है।