फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People will give answer to BJP in upcoming elections: Tej Pratap

आगामी चुनाव में जनता देगी भाजपा को जवाब: तेजप्रताप

Tue, 05 Oct 2021 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
People will give answer to BJP in upcoming elections: Tej Pratap
मैनपुरी। करहल में मंगलवार को एक मैरिज होम में सपा का बूथ सेक्टर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता भाजपा को जवाब देगी। लखीमपुर में हुई घटना को लेकर भी उन्होंने भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता का उत्पीड़न कर रही है। लंबे समय से कृषि कानूनों का विरोध करने वाले किसानों की मांगें मानना तो दूर उनसे वार्ता तक नहीं की गई। वहीं लखीमपुर में भाजपा सरकार के एक मंत्री के बेटे द्वारा किसानों पर गाड़ी चढ़ाने की घटना की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जब किसानों से मिलने जाने की कोशिश की तो उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ऐसे में जनता अब जाग चुकी है। आने वाले चुनाव में किसान और जनता मिलकर सपा की सरकार बनाएगी। बैठक में विधायक सोबरन सिंह ने कहा कि सपा ने हर वर्ग को सत्ता में उसका सम्मान दिया है। बैठक में पूर्व मंत्री सुभाष चंद्र यादव, ब्लॉक प्रमुख नीरज यादव, वरिष्ठ कार्यकर्ता मिट्ठू लाल दिवाकर, जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव, महासचिव रामनरायण बाथम, बृज कुमार यादव, जितेंद्र यादव, तुलसीराम यादव, आरएस यादव, यदुवीर नरायन दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
सपा सरकार बनाने में शिक्षकों की अहम भूमिका
मैनपुरी। शहर के आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर मंगलवार को सपा शिक्षक सभा की बैठक हुई। इसमें शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कमलेश यादव ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में सपा सरकार बनाने में शिक्षकों की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक मतदाता पुनरीक्षण, वैक्सीनेशन समेत अन्य कार्यों में सहयोग करने के लिए कहा। इस दौरान जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, जिलाध्यक्ष शिक्षक सभा प्रेमसागर, राजेश यादव, डॉ. मनोज चौहान, डॉ. शरद यादव समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed