{"_id":"68434768755801aa00000d99","slug":"people-will-get-relief-from-waterlogging-in-the-city-kasganj-news-c-175-1-agr1054-132886-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शहर में जलभराव से मिलेगी लोगों को निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शहर में जलभराव से मिलेगी लोगों को निजात
Sat, 07 Jun 2025 01:24 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। बारिश के दिनों में शहर में होने वाले जलभराव की समस्या से लोगों को जल्द निजात मिलेगी। नगर पालिका अलग-अलग स्थानों पर नालों को निर्माण कार्य करवा रही है। नाला निर्माण पूरा होने से लोगों को जलभराव की समस्या का शीघ्र समाधान होगा।नगर पालिका क्षेत्र की आबादी करीब एक लाख से अधिक है। घरों से निकलने वाले पानी के लिए क्षेत्र में 12 नाले नगर पालिका ने बनाए है। इसमें 2 बड़े, 4 मझोले और 6 छोटे नाले बने है। ये नाले शहर की जल निकासी के लिए पर्याप्त नही है। नालों की सफाई नहीं होने से बारिश के दिनों में गांधी मूर्ति, रेलवे रोड, बिलराम गेट, सोरों गेट, आंबेडकर पार्क सहित अन्य क्षेत्र में जलभराव हो जाता है। जलभराव के बीच से होकर गुजरने में लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। वहीं बरसात का पानी अलग-अलग स्थानों पर भर जाने पर छात्र-छात्राओं को आने-जाने में दिक्कतें होती है। लोगों ने जलभराव के संबंध में पालिकाध्यक्ष व ईओ से शिकायत की। नगर पालिका ने समस्या के समाधान के लिए पूर्व में प्रस्ताव पारित कर नालों के लिए निर्माण स्वीकृति प्रदान की। क्षेत्र के सोरों गेट, रेलेव रोड, गांधी मूर्ति और सरस्वती शिशु मंदिर सहित अन्य स्थानों पर तीन करोड़ रुपये की लागत से नाला निर्माण चल रहा है। नाला निर्माण पूरा होने पर शहर के लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। नगर पालिका कासगंज की चेयरमैन मीना माहेश्वरी के अनुसार शहर के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहा है। बारिश के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या के निदान के लिए शहर में नालों का निर्माण चल रहा है। इससे लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन