फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People upset due to the arbitrariness of the electricity contractor

Agra News: बिजली ठेकेदार की मनमानी से लोग परेशान

Tue, 01 Aug 2023 10:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 01 Aug 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
People upset due to the arbitrariness of the electricity contractor
बिजली ठेकेदार की मनमानी से लोग परेशान
विज्ञापन



-आठ घंटे की कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश



संवाद न्यूज एजेंसी

किशनी। किशनी में केबलों को बदलने के लिए ठेकेदार द्वारा लिया गया शट डाउन लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। ठेकेदार द्वारा बिजली निगम के आदेशों को ताक पर रखकर आठ से नौ घंटों तक का शटडाउन लिया जा रहा है। उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हो रहे हैं।


किशनी में अशोका कंपनी के कर्मियों द्वारा खराब केबलों को बदलने काम काम चल रहा है। ठेकेदार लेवर से काम करा रहा है। विभाग की सूचना के अनुसार सुबह ग्यारह बजे बिजली काटी जाएगी और शाम छह बजे चालू कर दी जाएगी। ऐसा हो नहीं रहा है। रविवार को तो लोगों को पता ही नहीं चला कि बिजली क्यों काटी गई। करीब साढे छह बजे ग्रामीणों ने एसडीओ रजत शुक्ला को बिजली नहीं आने के बारे में बताया तो उनके हस्तक्षेप के बाद आपूर्ति शुरू की गई। सोमवार को भी सुबह ग्यारह बजे बिजली काट दी गई। दोपहर में लोग उमस भरी गर्मी में परेशान रहे। जब बिजली रात आठ बजे तक नहीं आई तो लोगों ने एसडीओ को बताया। एसडीओ के हस्तक्षेप के बाद साढे आठ बजे बिजली आपूर्ति चालू की गई। एसडीओ रजत शुक्ला ने बताया कि ठेकेदार को बता दिया गया है कि कार्य को समय से शुरू करके समय से ही समाप्त किया जाए। शाम छह बजे तक बिजली की आपूर्ति चालू की जाए। ताकि लोग परेशान न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed