फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People upset due to mischief of monkeys, demand to arrest them

Agra News: बंदरों के उत्पात से लोग परेशान, पकड़वाने की मांग

Sat, 02 Sep 2023 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 02 Sep 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
People upset due to mischief of monkeys, demand to arrest them
सोरोंजी। तीर्थंनगरी में बंदरों के उत्पात से लोग परेशान हैं। बंदरों की बढ़ती संख्या ने लोगों को आतंकित कर रखा है। प्रतिदिन बंदरों द्वारा लोगों को काटने की घटनाएं बढ़ रहीं हैं। रोजाना 2-4 लोग अस्पताल मरहम पट्टी कराने व रेबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं। सारोंजी परिक्रमा, हरि की पौड़ी सहित अन्य स्थानों पर बंदरों के झुंड से लोग परेशान हैं और पकड़वाने की मांग पालिका प्रशासन से की है।
विज्ञापन

सुबह शाम परिक्रमा मार्ग पर बंदरों के झुंड के झुंड बैठे रहते हैं। वहीं गलियों में हर समय बंदर उत्पात मचाते हैं। बिजली की केबिल पर झूलना, घरों में घुसकर बर्तन कपड़े आदि कीमती सामान ले जाकर नुकसान पहुंचाना, गलियों में छोटे बच्चों को काटकर सामान छीनकर ले जाने से लोग परेशान हैं। पिछले वर्ष 13 सितंबर को नगरपालिका बोर्ड की बैठक में आवारा जानवरों को पकड़े जाने का प्रस्ताव बोर्ड ने पारित किया था, एक वर्ष बीत जाने के बाद भी पालिका ने अभी तक बंदरों व आवारा कुत्तों को पकड़े जाने की दिशा में कोई कार्यवाही नहीं की। अंशुल भारद्वाज, आशीष कोठेवार, अमित कुमार, अर्जुन मिश्र, माधव, अरुण कुमार आदि ने पालिका प्रशासन से बंदरों व आवारा कुत्तों को पकड़वाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed