{"_id":"578555604f1c1b117a13eba1","slug":"people-upset-because-of-dislocation-of-torrent","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोरंट की बदइंतजामी से छिन गया चैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोरंट की बदइंतजामी से छिन गया चैन
अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 13 Jul 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
d
- फोटो : fastcoexist.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केस-1
लायर्स कालोनी एफ ब्लाक में सोमवार दोपहर में बिजली गुल हुई। क्षेत्रीय लोगों ने टोरंट पावर में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन टोरंट की टीम नहीं पहुंची। रात तक इनवर्टर जवाब दे गए। जब वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता की तब जाकर मंगलवार सुबह 10.30 टीम आई और दोपहर करीब 12.30 बजे आपूर्ति सुचारु हो सकी।
केस-2
यमुनापार के महावीर नगर क्षेत्र में बारिश के बाद सोमवार दोपहर करीब 11.30 बजे बिजली गुल हुई। क्षेत्रीय निवासी राजेश शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई। फोन पर टोंरट के आफिस से कहा गया, टीम पहुंच रही है, उसके बाद फोन नहीं उठा। मंगलवार देर रात टीम पहुंची न फोन उठा।
अमर उजाला ब्यूरो
आगरा। ये मामले बानगी भर है। टोरंट पावर की बदइंतजामी से पूरा शहर परेशान है। कहीं छोटा भी फाल्ट हो जाए तो ठीक होने में 20 से 24 घंटे तक लग रहे हैं। वो भी तब जब शिकायत दर्ज हो जाए। हेल्पलाइन भी फेल हो गई है। सिस्टम इतना नाजुक है कि हवा जरा सी तेज होते ही जवाब दे जाता है और बिजली गुल हो जाती है। इस बदइंतजामी के खिलाफ लोग गुस्से में हैं। कई जगह टोरंट के खिलाफ हंगामा प्रदर्शन किया गया है।
विज्ञापन
लायर्स कालोनी में चार जुलाई को भी फाल्ट हुआ था। तब भी घंटों में ठीक हुआ था। अब सोमवार को फिर से फाल्ट हो गया। टोरंट कर्मचारी ऐसे मौकों के लिए दो बहाने तैयार रखते हैं; पहला मौसम खराब है अभी मरम्मत नहीं कर सकते, दूसरा अंडरग्राउंड लाइन में फाल्ट है इसे ठीक करने में देर लगेगी। लायर्स कालोनी में यही बहाने बनाए गए।
कंपनी की तकनीक ीटीम सवालों के घेरे में है। इस बदइंतजामी के खिलाफ बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। जितेंद्र दैपुरिया, बंटी ठाकुर, लवकेश, तपेश शर्मा, भूपेंद्र कुशवाहा आदि शामिल रहे।
मेंटेनेंस के लिए फिर कटेगी बिजली
टोरंट पावर शहर में अमूमन हर हफ्ते मेंटेनेंस के नाम पर कटौती का शेड्यूल जारी करती है। सवाल यह उठता है कि मेंटेनेंस के नाम पर किया क्या जा रहा है जब दिक्कत लगातार बनी हुई है। इस सप्ताह के शेड्यूल के जारी कर दिया गया है। बुधवार को सुबह आठ से दो बजे तक एमजी रोड फीडर, सुबह आठ से 11 बजे तक अल्लाबख्स फीडर बंद रहेंगे। गुरुवार को बमरौली, श्यामो, तोरा, श्रीजी नगर, सूर सदन, वर्धन होम, शुक्रवार को हिमाचल कालोनी, ईदगाह कालोनी, आगरा कैंट, सुल्तानपुरा, अमर पुरा, होटल कांपलैक्स, जोनल पंप और शनिवार को बालाजी पुरम, आजम पाड़ा फीडर बंद रहेंगे।
खंभों में उतरने लगा करंट, गाय की मौत
आगरा। टोरंट पावर की लापरवाही से अब खंभों में करंट उतरने लगा है। मंगलवार को आवास विकास कालोनी में सेंट्रल पार्क के पास एक खंभे से चिपककर गाय की मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने कंपनी के खिलाफ हंगामा कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची टोरंट की टीम ने मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया तब जाकर मामला शांत हुआ। हालांकि उनका कहना था कि स्ट्रीट लाइट टूटने की वजह से करंट आया था। स्ट्रीट लाइटों का रखरखाव नगर निगम करता है।
पैसा मांगने का भी आरोप
आगरा। टोरंट अंधेरगर्दी मचा रही है। उपभोक्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। गणपति एमराल्ड (शास्त्रीपुरम) निवासी ज्योति जैन का जून महीने का बिल जमा कराने की अंतिम तिथि 15 जुलाई थी। उन्होंने बिल आन लाइन जमा कराने के लिए टोरंट पावर की वेबसाइट खोली तो पता चला कि उनका कनेक्शन 24 जून को ही काट दिया गया है। अब जोड़ने का पैसा मांगा जा रहा है। सोमवार को विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन देश दीपक वर्मा के समक्ष भी यह मामला उठा था। लेकिन अभी तक ज्योति की समस्या समाधान नहीं हुआ है।
मौसम की वजह से कुछ समस्या हुई थी। कंपलेंट लगातार हो रही है। उन इलाकों में सबसे अधिक शिकायत आ रही हैं जहां लाइन अंडरग्राउंड नहीं है। कंपनी की टीम अतिरिक्त समय देकर विद्युत सप्लाई सुधारने में लगी हैं।
पीआरओ, टोरंट पावर