फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   people tying buffaloes on the roads in Agra

आगरा में फुटपाथ पर बने तबेले: सड़क पर बंध रही हैं भैंसें, गंदगी और दुर्गंध से लोग परेशान

Mon, 29 Nov 2021 02:39 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Nov 2021 02:39 PM IST
सार

पशुपालकों ने सिंचाई विभाग की नहर भूमि पर अवैध कब्जा कर तबेले बना लिए हैं। दिनभर सड़क पर भैंसें बंधती हैं। जिससे वहां से गुजरने वाले और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

विज्ञापन
people tying buffaloes on the roads in Agra
सड़क किनारे बंधी भैंसें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सड़कों पर भैंसें बंध रही है। नालियों में गोबर बहाया जा रहा है। फुटपाथ पर तबेले बन गए हैं। गंदगी और दुर्गंध से लोग तंग हैं, लेकिन जिम्मेदार अफसर कार्रवाई के नाम पर रस्म अदायगी में मशगूल हैं। ये हाल तब है जब अनुश्रवण समिति ने दो साल पहले ही शहर में तबेलों के संचालन पर रोक लगा रखी है फिर भी इनकी शिफ्टिंग नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

गुरु का ताल गुरुद्वारे के सामने फ्लाईओवर के नीचे गुरु तेग बहादुर कॉलोनी से आरटीओ कार्यालय की तरफ चलने पर रास्ते में सड़क पर कतार से चार तबेले चल रहे हैं। पशुपालकों ने सिंचाई विभाग की नहर भूमि पर अवैध कब्जा कर तबेले बना लिए हैं। दिनभर सड़क पर भैंसें बंधती हैं। यहां नाली नहीं है। ऐसे में एक सड़क पर गंदगी व जलभराव से गहरा गड्ढा हो गया है। गोबर सड़क किनारे पड़ा रहता है। 
विज्ञापन

सेक्टर-16 व राजामंडी में बुरा हाल
आवास विकास कॉलोनी स्थित सेक्टर-16 में भी सड़क पर तबेला चल रहा है। सड़क किनारे ही यहां कतार में भैंसें बंधी हैं। राजामंडी स्थित किदवई पार्क के  पास भैंसों के तबेलों से नारकीय हालात हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोग तंग आकर कई बार शिकायत कर चुके हैं, फिर भी नगर निगम कार्रवाई के नाम पर रस्म अदायगी कर रहा है। लोहामंडी स्थित आलमगंज, किशोरपुरा, बोदला के अलावा बल्केश्वर और यमुना किनारे पर सड़क पर भैंसें घूमती हैं। इन तबेलों को शहर से बाहर शिफ्ट करने की कवायद भी कागजों में दम तोड़ रही है।

हर माह 1.50 लाख जुर्माना वसूली
नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सतबीर सिंह ने बताया कि तबेलों के खिलाफ शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाती है। हर माह चालान व जुर्माना राशि के रूप में 1.50 लाख रुपये वसूले जा रहे हैं। आपने जो जगह बताई हैं पुलिस फोर्स की मदद से वहां कार्रवाई की जाएगी।

दर्ज कराई जा रही हैं एफआईआर
एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि थाना न्यू आगरा में दो एफआईआर दर्ज कराई थीं। अन्य जगह भी तबेला संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। तबेलों को बाहर शिफ्ट किया जाएगा। अनुश्रवण समिति बैठक में इसकी पुन: समीक्षा होगी।

नालियों में भरा गोबर
राजामंडी निवासी राजेश खुराना ने कहा कि किदवई पार्क के पास दिनभर भैंसें खुली घूमती हैं। दूध निकालने के बाद पशुपालक इन्हें छुट्टा छोड़ देते हैं। नालियों में गोबर भरा रहता है। 

विरोध पर मारपीट
सेक्टर-16 की मधुबाला सक्सेना ने कहा कि तबेले संचालक दबंग हैं। एक बार विरोध करने पर मारपीट हो चुकी है। पुलिस व प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करते। इसलिए हौसले बुलंद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed