फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People troubled by Dakshinanchal's notices Bills were paid every month yet dues sent

UP: हर माह बिल जमा, फिर भी भेजा 2.35 लाख का बकाया... दक्षिणांचल के नोटिसों से लोग परेशान

Thu, 26 Dec 2024 11:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Dec 2024 11:06 AM IST
सार

बिजली का बिल हर माह जमा किया जा रहा है, इसके बाद भी बकाया का नोटिस मिल गया। एक दो नहीं ऐसा कई लोगों के साथ हुआ, जिससे वे परेशान हैं।
 

विज्ञापन
People troubled by Dakshinanchal's notices Bills were paid every month yet dues sent
बिजली का बढ़ा हुआ बिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निजीकरण से पहले दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने अपने बकाया की वसूली के लिए लोगों को नोटिस भेजे हैं। इसने हजारों लोगों के होश उड़ा दिए हैं। हर माह बिजली बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को लाखों रुपये का बकाया दिखाकर नोटिस भेज दिए गए हैं। 14 साल से टोरंट के बिल में जिन लोगों का बकाया शून्य दिखाया जा रहा था, उन पर दक्षिणांचल के बकाए के नाम पर लाखों के नोटिस पहुंचने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


ऐसा ही एक नोटिस वेस्ट अर्जुन नगर निवासी राकेश आहूजा के घर पहुंचा तो वह चौंक गए। राकेश ने बताया कि उनके घर का कनेक्शन संख्या 670053451 दादाजी सोहन लाल आहूजा के नाम पर है। पुराने बिल में डीवीवीएनएल का बकाया शून्य था। अब दक्षिणांचल ने 2,34,918.48 रुपये का बिल भेज दिया। मकान नंबर 30, वेस्ट अर्जुन नगर, खेरिया रोड निकट संत निरंकारी भवन के पते पर आए इस बिल में एक जगह कनेक्शन संख्या 670053451 है जबकि दूसरी जगह 670069538 लिखा है। दूसरे कनेक्शन संख्या के बारे में पता किया जो एससी जैन के नाम पर है।
विज्ञापन


टोरंट में नहीं हो रही सुनवाई
राकेश आहूजा ने कहा कि इसकी शिकायत टोरंट ऑफिस में की गई तो कर्मचारियों का अलग रवैया देखने को मिला। वहां से बिजलीघर स्थित दक्षिणांचल ऑफिस जाने के लिए कहा गया। वहां से नुनिहाई भेज दिया गया। वहीं, बकाया बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज चैंबर सभागार जीवनी मंडी में कैंप
बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे से नेशनल चैंबर के जीवनी मंडी स्थित न्यू मार्केट में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का कैंप लगाया जाएगा। इस कैंप में पुराने बकाए के नोटिसों का निस्तारण किया जाएगा। चैंबर अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने कहा कि लोग कैंप में आकर अपने बकाया बिल के नोटिस का निस्तारण करा सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed