फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   people surrounded the police after arresting accused of satta in agra

आगरा: सटोरिये को पकड़ने पर लोगों ने पुलिस को घेरा, हंगामा कर छुड़ाया, सिपाही से छीना मोबाइल

Mon, 25 Oct 2021 10:04 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Oct 2021 10:04 AM IST
सार

आगरा में सटोरिए को पकड़ने गए पुलिस को महिलाओं ने घेर लिया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। इससे शाहदरा मार्ग पर जाम लग गया। 

विज्ञापन
people surrounded the police after arresting accused of satta in agra
हंगामा करतीं स्थानीय महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एत्माद्दौला के शाहदरा में चिह्नित सटोरिये को घर से पकड़ना पुलिस को भारी पड़ गया। महिलाओं के साथ मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को घेर लिया। गाड़ी के आगे खड़े हो गए। रोड पर जाम भी लगा दिया। इस पर पुलिस ने सटोरिये को छोड़ दिया। 
विज्ञापन


महिलाओं के धक्के में एक सिपाही जमीन पर गिर गया। उसके पास सटोरिये का मोबाइल था। उसे महिलाओं वापस ले लिया। चर्चा है कि पुलिस से हाथापाई भी की, लेकिन थाना प्रभारी निरीक्षक ने हाथापाई से इनकार किया है।
विज्ञापन


शहर में पिछले दिनों सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाया गया था। शाहदरा का एक युवक सट्टा कराता है। उसकी तलाश कई दिन से पुलिस कर रही थी। रविवार दोपहर को वो घर में ही था। इसकी जानकारी पर तीन सिपाही कुछ सादा कपड़ों में पुलिसकर्मियों के साथ पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने किया हंगामा 
उन्होंने सटोरिये को घर से उठा लिया। पैदल ही गाड़ी तक लेकर आने लगे। सटोरिये के परिवार की महिलाओं ने शोर मचा दिया। इस पर मोहल्ले के लोग जुट गए। गाड़ी तक आ गए। तब तक पुलिस उसको गाड़ी में बैठा चुकी थी। यह देख महिलाएं आक्रोशित हो गईं। 

महिलाओं ने हंगामा कर दिया। लोगों ने जाम लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। तकरीबन 15 मिनट तक हंगामा होता रहा। इससे शाहदरा मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। युवक को छोड़ने के बाद के बाद ही लोग शांत हुए। तहसीन नाम के सिपाही के पास सटोरिये का मोबाइल था। उसे महिलाओं ने धक्का दे दिया, जिससे सिपाही जमीन पर गिर गया। उससे मोबाइल छीन लिया गया।

थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि चिह्नित सटोरिया शकील है। उसको पुलिस ने पकड़ा था। मगर, वह किसी हादसे में घायल हो गया था। उसके सिर में पट्टी बंधी थी। 

परिवार की महिलाओं ने चोट लगने की बात कहकर उसे छोड़ने का आग्रह किया। इस पर उसे छोड़ दिया गया है। पुलिसकर्मियों से किसी तरह की हाथापाई नहीं हुई है। जाम भी नहीं लगाया गया था। गाड़ी खड़ी होने से ट्रक फंस गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed