फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People suffering from heat wave

लू के थपेड़ों ने किया बेहाल

Mon, 02 May 2016 02:16 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Mon, 02 May 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
People suffering from heat wave
लू के थपेड़ों ने किया बेहाल - फोटो : Amar Ujala
रविवार को सुबह 10 बजे से ही लू चलना शुरू हो गई। भीषण गरमी का असर आम जनजीवन पर पड़ने लगा है। मई महीने के पहले ही दिन तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। इस सप्ताह पारा 45 तक पहुंचने का अनुमान है। लू के थपेड़े आने वाले दिनों में और बढ़ेंगे। 
विज्ञापन

अप्रैल के महीने से ही तापमान सामान्य से ज्यादा चल रहा है। अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में तापमान 40 के पार पहुंच गया। मई की शुरुआत में ही गरमी बेहाल करने लगी है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों की मानें तो इस सप्ताह में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच सकता है। 
विज्ञापन

रविवार को सुबह नौ बजे से ही तेज धूप ने बेहाल कर दिया। सुबह दस बजे से लू चलने लगी। ताजमहल, आगरा किला, सिकंदरा जैसे स्मारकों पर सैलानियों की संख्या कम रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन



तापमान के तेजी से बढ़ने का कारण धरती का तापमान बढ़ना है। इसके पीछे ग्लोबल क्लाइमेट चेंज ही प्रमुख वजह है। तापमान के 50 डिग्री तक पहुंचने की बात है तो ये केवल पूर्वानुमान ही है। ऐसे में तापमान कितना बढ़ सकता है, ये सही तरीके से बताना बहुत मुश्किल है। 
- प्रेमशंकर तिवारी, प्रवक्ता, भूगोल विभाग, आरबीएस कालेज। 


आज का तापमान
अधिकतम 43.8
न्यूनतम 21.6
सूर्यास्त 6.51
सूर्योदय 5.39
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed