फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People shocked to hear story of young man who returned after escaping from clutches of kidnappers in Agra

दास्तां खड़े कर देगी रोंगटे: हाथ-पैर बांधकर चंबल में रखा...दी यातनाएं, अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बचकर लौटा युवक

Wed, 02 Oct 2024 07:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 02 Oct 2024 07:03 PM IST
सार

ताजनगरी में अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बचकर लौटे युवक ने पूरी दास्तां बताई। बताया कि हाथ-पैर बांधकर उसे चंबल में रखा था। कई तरह से यातनाएं दीं। उसकी बात सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। 

विज्ञापन
People shocked to hear story of young man who returned after escaping from clutches of kidnappers in Agra
man in forest (Demo) - फोटो : freepik

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक युवक अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बचकर घर लौटा। उसने जो दास्तां सुनाई, उसे सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। किसी तरह पुलिस की मदद से वह घर पहुंच पाया। युवक के लौटने से घर में खुशी की माहौल है।   

विज्ञापन


फतेहाबाद थाना क्षेत्र के पूंठपुरा कल्याणपुर निवासी सर्वेश कुमार (38) का 26 सितंबर को अपहरण हो गया था। बुधवार को वह पुलिस की मदद से घर लौटा। उसने आपबीती बताई तो लोगों के होश उड़ गए। उसने बताया कि वह शौच के लिए गया था। वहां कार में कुछ युवक बैठे थे।

विज्ञापन

वह नजदीक पहुंचा तो कार से टक्कर मार दी। वह गिर गया तो बदमाश उसके हाथ-पैर बांधकर गाड़ी में डाल ले गए। उसे चंबल के बीहड़ में रखा गया था। वहां उसे कई तरह की यातनाएं दीं। बुधवार को वह किसी तरह मुक्त होकर उनके चंगुल से भाग निकला। 
 

अपहरणकर्ताओं ने उसका पीछा किया। काफी भागने के बाद मध्य प्रदेश की सीमा पर धौलपुर (राजस्थान) पुलिस गश्त करते मिलते गई। पुलिस को देखकर अपहरणकर्ता भाग गए। उसने पुलिस को सारी बात बताई। पुलिस ने उसकी मदद की। एएसआई गिरवर सिंह ने फतेहाबाद थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर युवक को उसके सुपुर्द कर किया।

यह भी देखेंः- 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed