{"_id":"62c1adca6d13f7538e2e0ae7","slug":"people-rescued-the-cat-trapped-in-window-of-the-house-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cat Rescue: मकान के जंगले में फंसी बिल्ली की गर्दन, घंटों छटपटाती रही, घरवालों ने ऐसे बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cat Rescue: मकान के जंगले में फंसी बिल्ली की गर्दन, घंटों छटपटाती रही, घरवालों ने ऐसे बचाई जान
Sun, 03 Jul 2022 08:25 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 03 Jul 2022 08:25 PM IST
सार
आगरा में एक बिल्ली की जान बचाने के लिए करीब 30 मिनट तक रेस्क्यू चला। बिल्ली की गर्दन मकान के जंगले में फंस गई थी।
विज्ञापन
जंगले में फंसी बिल्ली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के कटरा वजीर खां मोहल्ले में रविवार दोपहर को मुन्नालाल कुशवाहा के घर में एक बिल्ली का सिर लोहे के जंगले में फंस गया। बिल्ली को छटपटाते देख गृहस्वामी ने पहले तो खुद ही उसे निकालने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद करीब 30 मिनट तक चले रेस्क्यू में कटर से जंगले को काटकर बिल्ली को निकाला गया।
विज्ञापन
मुन्नालाल ने बताया कि दोपहर में बच्चों की नजर एक कमरे में ऊपर की तरफ लगे जंगले में फंसी बिल्ली पर पड़ी। वह सिर फंस जाने से छटपटा रही थी। बच्चों ने बताया कि एक घंटे से फंसी है। उसकी दशा देखकर पहले तो उन्होंने उसे जंगले से बाहर खींचने की कोशिश की मगर उसकी गर्दन जंगले में फंसी हुई थी। वह उसे नहीं निकाल सके, जान जाने का भी खतरा बना था। इसी बीच उन्होंने पशुपालन विभाग में संपर्क साधा लेकिन किसी ने ठोस जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने वेल्डर को बुलाकर जंगला कटवाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
वेल्डर ने जब मशीन चलाई तो चिंगारी निकलने के कारण बिल्ली घबरा गई। तब आहिस्ता-आहिस्ता करके जंगला काटने की कवायद की गई। करीब 30 मिनट इसमें लग गए। आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए। बिल्ली को बेचैन देखकर लोगों को हटाया गया। जंगले की सलाखों को काटते ही बिल्ली कूदकर भाग निकली।
विज्ञापन