फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People remained troubled due to bad weather, fever, difficulty in breathing

Agra News: मौसम की मार, बुखार, सांस मेें दिक्कत से लोग रहे परेशान

Thu, 13 Feb 2025 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 13 Feb 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
People remained troubled due to bad weather, fever, difficulty in breathing
कासगंज/अमांपुर। जिले में चल रही पछुआ हवा लोगों की सेहत पर असर डाल रही है। हवा में ठंडक होने की वजह से लोग सांस लेने में दिक्कत, बुखार, सर्दी, खांसी आदि बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार को सुबह से ही तेज पछुआ हवा चलती रही। दोपहर में तेज धूप में भी हवा नहीं थमी। कई दिन से मौसम का चल रहा यह रुख लोगोंं की बीमारियों की सौगात दे रहा है। अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ जुटने लगी। ओपीडी बंद होने तक 1238 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इससे पर्चा काउंटर पर लाइन लगी रही।
विज्ञापन

सबसे अधिक भीड़ बाल रोग विभाग, संक्रामक रोग विभाग, अस्थि रोग विभाग में देखी गई। बुखार से पीड़ित 240 मरीज पहुंचे। इनमें 118 बच्चे शामिल रहे। सांस में दिक्कत के चलते 223 मरीज आए। इनमें 110 बच्चे शामिल रहे। जोड़ों में दर्द की समस्या के 75 मरीज पहुंचे। डायरिया के 31 मरीज आए। इसके अलावा अन्य मरीज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमांपुर में चिकित्सक मरीजों को मौसम के हिसाब से ऐहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं। ओपीडी में 180 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। लैब और दवा वितरण काउंटर पर भी मरीजों और उनके साथ आए। प्रभारी चिकित्सक डाॅ. संदीप राजपूत ने बताया कि मौसम का असर सेहत पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed