फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People protested at Municipal Corporation regarding problems in ward

Agra News: उफनते सीवर-टूटे नाले से परेशान लोगों का नगर निगम में हल्ला बोल, मेयर के खिलाफ की नारेबाजी

Mon, 09 Mar 2026 09:22 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 09 Mar 2026 09:22 PM IST
सार

क्षेत्र में समस्याओं को लेकर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने नगर निगम में पहुंच प्रदर्शन किया। मेयर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ज्ञापन साैंपा।

विज्ञापन
People protested at Municipal Corporation regarding problems in ward
नगर निगम में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उफनते सीवर और टूटे पड़े नालों की समस्या दूर करने की मांग करते हुए नगर निगम में सोमवार को डॉ. आंबेडकर अनुयायी एकता फाउंडेशन ने प्रदर्शन किया। दर्जनों लोग हाथों में गंदगी व उफनते सीवर के फोटो लेकर निगम पहुंचे और मेयर एवं नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारे लगाए।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि शहर के वार्ड 4, 5, 7, 42 व 81 के देवरी रोड, भीम नगर, सेवला जाट अन्य इलाकों में हालात बेहद खराब हैं। थाना लोहामंड़ी के पीछे बस्ती में नाला खुला होने से हादसे हो जाते हैं। जब भी कोई वीआईपी आता है, तो नाले को पर्दे लगाकर ढक दिया जाता है। सफाई नहीं है, सड़कें टूटी हुई हैं। गंदगी फैलने की वजह से लोग बीमार हो रहे है। लोगों ने मांग की है जल्द समस्या का समाधान कराया जाए।
विज्ञापन


संस्था के अध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि पहले भी ज्ञापन दिया जा चुका है। अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। ज्ञापन लेने आए सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने लोगों को जल्द निरीक्षण करा समस्या हल कराने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed