{"_id":"68cb165a00317d4d4708a736","slug":"people-protested-against-the-film-120-bahadur-by-wearing-black-bands-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-145318-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: फिल्म 120 बहादुर का काली पट्टी बांधकर किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: फिल्म 120 बहादुर का काली पट्टी बांधकर किया विरोध
Thu, 18 Sep 2025 01:43 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
बरनाहल मेंं काली पट्टी बांधकर फिल्म 120 बहादुर का विरोध करते युवा।
- फोटो : बरनाहल मेंं काली पट्टी बांधकर फिल्म 120 बहादुर का विरोध करते युवा।
बरनाहल। फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर का यादव समाज के युवाओं ने विरोध किया है। उनका कहना है कि फिल्म के हालिया टीजर ने अहीर सैनिकों की सामूहिक वीरता को दरकिनार कर अहीरों का अपमान किया है। फिल्म 120 बहादुर का यदुवंशी समाज पूरे देश में विरोध कर रहा है।
बुधवार को यादव समाज के युवाओं ने फिल्म का काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। अजीत यादव ने कहा कि 1962 के युद्ध में भारत चीन युद्ध के दौरान रेजांगला की ऐतिहासिक लड़ाई में शौर्य दिखाने वाले 13 कुमाऊं बटालियन को सरकार की ओर से वीर अहीर की उपाधि प्रदान की गई थी। इसलिए फिल्म का शीर्षक 120 वीर अहीर होना चाहिए।
विकास यादव शालू का कहना है कि 120 बहादुर फिल्म का शीर्षक न केवल 114 वीर हीरो का अपमान है बल्कि युद्ध इतिहास की तुलना में यह अनुचित और अस्वीकार है। शहीदों का इतिहास सही रूप से दिखाया जाए। यादव समाज इस फिल्म का बहिष्कार करेगा। अंकित यादव, सुशांत यादव, सुमित यादव, नितिन यादव, अरविंद यादव, सूरज यादव, अर्पित यादव मौजूद रहे।