{"_id":"5f3958178ebc3edd1871503f","slug":"people-perform-havan-on-death-anniversary-of-atal-bihari-vajpayee-in-bateshwar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिर लिया अटल जी की यादों को सहेजने का संकल्प, दूसरी पुण्यतिथि पर बटेश्वर में हुआ हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर लिया अटल जी की यादों को सहेजने का संकल्प, दूसरी पुण्यतिथि पर बटेश्वर में हुआ हवन
Mon, 17 Aug 2020 12:18 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 17 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी के कुल देवी मंदिर परिसर में हवन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा जिले के बटेश्वर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि पर रविवार को उनकी कुल देवी मंदिर परिसर में हवन किया गया। सभी ने उनकी यादों को सहेजने का संकल्प लिया।
हवन में आहुति देने पहुंचे भाजपा के जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह ने कहा कि अस्थि कलश विसर्जन के वक्त अटल जी स्मृतियों को सहेजने के लिए जो प्रस्ताव तैयार हुए थे, उन पर अमल के लिए वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे।
संबंधित खबर- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की पुण्यतिथि पर विशेष: बटेश्वर में वीरान पड़ा है अटलजी की यादों का आंगन, तस्वीरें...
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल ने मंदिर प्रांगण में एक महीने के भीतर अटल जी प्रतिमा लगाने की घोषणा की। खेरागढ़ के विधायक महेश गोयल, फतेहाबाद के विधायक जितेंद्र वर्मा ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।

बटेश्वर में छलकीं अटल की यादें
46 साल पहले बटेश्वर की बदहाली को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उजागर किया था। तब से अब तक बदहाली दूर नहीं हो सकी है। रविवार को द्वितीय पुण्यतिथि पर बटेश्वर के लोगों ने उनकी इन्हीं बातों को याद किया। अटल जी के निधन के बाद उनके स्मृति स्थल सहेजने का खाका तैयार हुआ। पर, रत्तीभर काम नहीं हुआ है।
अटल जी के पारिवारिक भाई रमेश वाजपेयी, भतीजे राकेश वाजपेयी, राम सिंह आजाद, जयेंद्र वर्मा, मुन्नालाल यादव, चरन सिंह यादव, संजू वर्मा आदि अटल जी से जुड़ी यादों का जिक्र कर बोले केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकारें है। उसके बाद भी अटल जी की स्मृतियां सहेजी नहीं जा सकी हैं। यह निराशाजनक है।

भांजी बहू ने किया मानस पाठ
अटल जी की पुण्यतिथि पर उनकी भांजी बहू गंगा देवी ने अखंड मानस पाठ किया। कहा कि दुख होता है कि उनसे जुड़े हुए स्थलों का दो साल बीतने के बाद भी संरक्षण नहीं हो सका है।
खंडहर के रास्ते की हटाई गई सिल्ट
अटल जी की कुलदेवी और उनके खंडहर हुए आंगन के दर्शन को अक्सर लोग आते रहते हैं। यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें दलदल से होकर गुजरना पडता है। रविवार को पुण्यतिथि पर रास्ते का कीचड़ साफ कराया गया।