{"_id":"64e604be8ebc19205e0ffdd8","slug":"people-jump-with-joy-in-agra-as-chandrayaan-3-land-on-moon-2023-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chandrayaan-3: चांद की सतह छूते ही आगरा में खुशी से उछल पड़े लोग, भारत माता की जय के नारों से गूंज उठे परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandrayaan-3: चांद की सतह छूते ही आगरा में खुशी से उछल पड़े लोग, भारत माता की जय के नारों से गूंज उठे परिसर
Wed, 23 Aug 2023 06:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 23 Aug 2023 06:41 PM IST
सार
चंद्रयान-3 के चांद की सतह छूते ही आगरा में लोग खुशी से उछल पड़े। इस मौके पर भारत माता की जय के नारों से परिसर गूंज उठे। लोगों ने पटाखे फोड़कर, मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन
Chandrayaan-3: चांद की सतह छूते ही आगरा में खुशी से उछल पड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ताजनगरी आगरा में चंद्रयान-3 की लैंडिंग होते ही लोग खुशी से उछल पड़े। भारत माता की जय के नारों से परिजर गूंज उठे। जिस पल का लोग सुबह से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वह पल आया तो कोई खुशी से नाच पड़ा तो किसी के आंसू छलक पड़े। लोगों ने इसरो की इस उपलब्धि पर पटाखे फोड़े तो कहीं मिठाई बांटी।
विज्ञापन
जिले में खास से लेकर आमजन तक आज सुबह से ही चंद्रयान-3 की लैंडिंग का बेसब्री से इतंजार कर रहे थे। लोग सफल लैंडिंग के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे थे। मंदिरों में हवन तो मस्जिदों में दुआएं मांगी जा रही थी। साम को 6 बजकर 04 मिनट पर लैंडिंग हुई को लोग खुद को रोक नहीं पाए। वह उछल पड़े और भारत माता की जय के नारे लगाने लगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Chandrayaan-3 Landing: आगरा में तिरंगा और चंद्रयान की तस्वीर लेकर किया हवन, मंत्रोच्चार के साथ चल रहा अनुष्ठान
विज्ञापन
Chandrayaan-3: चांद की सतह छूते ही आगरा में खुशी से उछल पड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
लैंडिंग के बाद शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई तो कई लोगों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। लोगों ने एक-दूसरे को इसरो की इस उपलब्धी पर बधाई दी। इस मौके पर स्कूलों में बच्चों ने भी लैंडिग देखी। वह भी खुशी से झूम उठे। लैडिंग के बाद प्रधानमंत्री के भाषण ने लोगों में एक नया जोश पैदा किया।