फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People joining the campaign of Amar Ujala to make Agra the number one in cleanliness

अमर उजाला मुहिम: हर शहरी को समझाना है... आगरा को सफाई में नंबर 1 बनाना है

Sat, 03 Dec 2022 03:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Dec 2022 03:04 PM IST
सार

आगरा को नंबर-1 बनाने की अमर उजाला की मुहिम से शिक्षक संघ भी जुड़ गए। शुक्रवार को सिकंदरा स्थित अमर उजाला कार्यालय के सभागार में शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए।

विज्ञापन
People joining the campaign of Amar Ujala to make Agra the number one in cleanliness
शिक्षक संघ के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वच्छता सर्वे-2024 में आगरा को नंबर-1 बनाने की अमर उजाला की मुहिम का कारवां बढ़ता जा रहा है। साफ-सफाई रखने के लिए जागरूकता अभियान भी रंग लाने लगी है। समाजसेवी, युवा, शिक्षक, व्यापार मंडल व सामाजिक संगठनों के लोग इसे कामयाबी तक पहुंचाने में जुट गए हैं। शुक्रवार को सिकंदरा स्थित अमर उजाला कार्यालय के सभागार में शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने अपने को अभियान से जोड़ा और अपने सुझाव साझा किए। 

विज्ञापन


पदाधिकारियों ने कहा कि उनसे जुड़े सभी शिक्षक इस अभियान की एक बड़ी कड़ी होंगे। हर शहरवासी के दिमाग में बैठाना है कि शहर को नंबर 1 बनाना है। इसके लिए शिक्षक और बच्चों के माध्यम से लोगों को ज्यादा जागरूक किया जा सकेगा। बच्चों को सफाई का पाठ पढ़ाएंगे और स्लोगन लिखी दफ्तियों के साथ छोटी-छोटी गलियों में भी जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। शिक्षक मोहम्मद नासिर, कीर्ति दुबे, पंकज उपाध्याय, गीता, नीरज अग्रवाल, राजीव गुप्ता ने भी शहर को नंबर 1 बनाने के लिए लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। 

विज्ञापन

गंदगी करने वालों को रोकना होगा

यूटा के शहर अध्यक्ष निधि श्रीवास्तव ने कहा कि हमें कहीं भी गंदगी करने वालों को भी रोकना है। इसके साथ ही सौंदर्यीकरण वाले स्थानों का भी रखरखाव करना है। इसके लिए लोगों के बीच जाकर उन्हें जागरूक करने की भी जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों को भी बताएं

यूपी के महामंत्री राजीव वर्मा ने कहा कि स्कूलों में बच्चों के साथ अभिभावकों को भी इस अभियान के बारे में बताया जाए। उन्हें अपने आसपास सफाई रखने के लिए जागरूक करने से काफी हद तक शहर की तस्वीर साफ हो सकती है। 

कूड़ा उठाने का सही प्रबंध हो

सामाजिक संगठन मेकअप आगरा के अध्यक्ष शिशिर भगत ने कहा कि शहर में कई बार कूड़ा उठाने वाली गाड़ी न आने की वजह से शहर में जगह-जगह गंदगी हो जाती है। कूड़ा डालने और फिर उसके उठने का सही से प्रबंधन होना चाहिए। 

पशुओं को शहर से बाहर रखें

फेडरेशन उद्योग व्यापार मंडल के हरीश अग्रवाल ने कहा कि शहर में पशु भी गंदगी फैला रहे हैं। ऐसे में अगर पशुओं को शहर से बाहर रखा जाए, साथ ही नालियों और सड़कों की सफाई नगर निगम नियमित तरीके से करें तो हम नंबर 1 हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed