फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   people impressed simplicity of Atal Bihari Vajpayee

भारतीय राजनीति के 'युग पुरुष' की सादगी के लोग हैं कायल, पढ़ें ये किस्से

Thu, 16 Aug 2018 06:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Thu, 16 Aug 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
people impressed simplicity of Atal Bihari Vajpayee
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (फाइल फोटो)
सादगी और सरल स्वभाव के धनी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का मैनपुरी से बेहद लगाव है। वो पांच बार जिले में आए। इनके प्रभावशाली भाषण को सुनने के लिए हजारों की तादाद में लोगों की भीड़ उमड़ती थी। 
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवओंकारनाथ पचौरी बताते हैं कि अटल बिहारी वाजपेयी वर्ष 1957 में मैनपुरी पहली बार आए थे। उन दिनों वो बलरामपुर से सांसद चुने गए थे और विधानसभा चुनाव के प्रचार में जुटे थे। मलखान सिंह भारतीय जनसंघ पार्टी से प्रत्याशी थे। 
विज्ञापन


वाजपेयी ने उनके समर्थन में क्रिश्चियन मैदान में सभा की। इसमें मलखान सिंह ने भारी मतों से जीत हासिल की। वो बताते हैं कि कि वर्ष 1990 के लोकसभा चुनाव के दौरान मैनपुरी के क्रिश्चियन मैदान में आयोजित सभा में वो करीब चार घंटे देर से पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अटल को सुनने के लिए जमे रहते थे लोग

रात करीब साढ़े सात बजे तक मैदान में हजारों की संख्या में लोग उनका भाषण सुनने के लिए बैठे रहे। उन्होंने माइक पर आते ही हाथ जोड़कर जनता जनार्दन से देरी के लिए क्षमा मांगी और कहा कि मैनपुरी के लोगों के स्नेह को वो कभी भुला नहीं सकेंगे। 

इसके बाद अटल जी वर्ष 1993 में मैनपुरी आए। वर्ष 1998 में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अशोक यादव के समर्थन में उन्होंने मैनपुरी के क्रिश्चियन मैदान में सभा की थी।  

भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री बताते हैं कि वाजपेयी जी के सरल स्वभाव का हर कोई कायल था। वर्ष 1990 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की वैदपुरा (इटावा) में सभा चल रही थी। अटल को मैनपुरी से इटावा जाना था। 

'20 किमी के लिए पुलिस से मत झगड़ो'

मैनपुरी-इटावा मार्ग पर जब वाजपेयी का काफिला वैदपुरा से पहले पहुंचा तो पुलिस ने मुलायम सिंह की सभा के चलते गाड़ियां रोक दीं। हम लोग पुलिस से भिड़ गए कि वाजपेयी जी हैं और उन्हें इटावा जाना है। पुलिस जसवंतनगर होकर इटावा जाने की सलाह दे रही थी। 

झगड़ा होते देख वाजपेयी जी ने उन्हें बुलाया और मामला पूछा। जब उन्होंने बताया कि पुलिस जसवंतनगर होकर इटावा जाने की बात कर रही है तो उन्होंने पूछा कि कितना अंतर आएगा। जब बताया कि करीब 20 किलोमीटर का तो तपाक से बोले फिर क्यों झगड़ रहे हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed