{"_id":"5e9437878ebc3e76ca4a38fb","slug":"people-ignore-social-distance-at-banks-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: तीन दिन बाद बैंक खुलीं तो उमड़ पड़ी भीड़, सामाजिक दूरी की उड़ी धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: तीन दिन बाद बैंक खुलीं तो उमड़ पड़ी भीड़, सामाजिक दूरी की उड़ी धज्जियां
Mon, 13 Apr 2020 03:27 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 13 Apr 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
बैंक के बाहर लगी कतार
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जिले में तीन दिन बाद सोमवार को बैंक खुले तो ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। बैंकों के बाहर लगी लाइनों में सामाजिक दूरी की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। पुलिस ने लाइनों में सटकर खड़े लोगों को हटाया। बैंकों में पहुंचकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने लाइनों में लगे लोगों के बीच सामाजिक दूरी बनवाई।
दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार की सुबह जब बैंक खुलीं तो पहले रुपये निकालने के चक्कर में लोग लाइनों में सटकर खड़े हो गए। लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया। एक-दूसरे से सटकर खड़े लोगों को पुलिस ने हटाकर सामाजिक दूरी का पालन करवाया।
बैंकों के बाहर सामाजिक दूरी का उल्लंघन करने की जानकारी होने पर शहर में निकले जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय स्टेशन रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक और इलाहाबाद बैंक पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने लाइनों में सटकर खड़े लोगों को दूर-दूर करवाया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बैंकों के बाहर जो लोग लाइन में सामाजिक दूरी का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।