{"_id":"56f6defb4f1c1baf2af15258","slug":"people-honored-in-holi-milan-at-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्रवाल महासभा के होली मिलन में बुजुर्गों का अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्रवाल महासभा के होली मिलन में बुजुर्गों का अभिनंदन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
हाोली
- फोटो : अमर उजाला आगरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल महासभा की ओर से शनिवार को अग्रसेन भवन, लोहामंडी में आयोजित होली मिलन में अग्रबंधुओं ने एक दूसरे के गले लगाकर होली की बधाई दी। फूलों की वर्षा के साथ चंदन का तिलक किया गया। बृज की होली और संस्कृति की छटा बिखेरी गई। समारोह में वृद्ध समाजसेवी रणछोरदास और शीला देवी अग्रवाल का अभिनंदन किया गया। इस दौरान विधायक जगन प्रसाद गर्ग, राकेश कुमार बंसल, संदीप गोयल, दिनेश बंसल कातिब, देवेंद्र बंसल, दीपक अग्रवाल, सुधाकर बंसल, भगवान दास बंसल, मुरारी लाल गोयल, पवन आगरी, सुधीर गोयल आदि मौजूद रहे।
याद आती है कान्हा की अठखेलियां...
अखिल भारतीय महिला परिषद की ओर होली मिलन समारोह अतिथि वन में आयोजित किया गया। ईश वंदना के बाद परिषद की पूर्व अध्यक्षों का अभिनंदन किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रानी सरोज गौरिहार ने होली के महत्व के बारे में जानकारी दी। इसके बाद होली के गीतों का दौर चला। होली से याद आती है कान्हा की अठखेलियां, राधा की बरजोरियां, गोपियों की ठिठोलियां... आदि रचनाएं प्रस्तुत की गईं। इस अवसर पर डा. शैलवाला अग्रवाल, डा. राजकुमारी शर्मा, मंजरी टंडन, कुंतल पालीवाल, सुमन बंसल, आभा गौतम, प्रतिभा, प्रेमा वर्मा आदि मौजूद रहीं।
सब मिलकर बोले, कुरीतियां करेंगे दूर
क्षत्रिय महासभा का होली मिलन समारोह शनिवार को राजपुर चुंगी पर मनाया गया। इस मौके पर समाज के जनप्रतिनिधियों और अतिथियों का अभिनंदन किया गया। समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया गया। सबने मिलकर कुरीतियों से लड़ने का संकल्प लिया। शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सिकरवार ने भगवान राम की मूर्ति पर माल्यार्पण करके किया। युवा विंग के अध्यक्ष प्रदीप सिरकरवार, मकरध्वज सिंह धाकरे, विक्रम सिंह जादौन ने व्यवस्थाएं संभालीं। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह परिहार, अमीर सिंह सिकरवार, डा. डीएस चौहान, बनवारीलाल तोमर, ओमप्रकाश तोमर, राजपाल चौहान, सवेंद्र सिंह, धनवीर सिंह, चंद्रभान सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन गजेंद्र सिंह परमार ने किया।
विज्ञापन
मूलचंद होली मेला संपन्न
सदर बाजार स्थित पटेल गार्डन में आयोजित मूलचंद होली मेला शनिवार को संपन्न हो गया। मूलचंद मेला समिति की ओर से हुए आयोजन के अंतिम दिन के आयोजन का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया ने किया। इस अवसर पर रक्षा संपदा अधिकारी अमित मिश्रा ने भी उत्साहवर्धन किया। वृद्धजन सम्मान में 102 वर्षीय चित्रादेवी एवं रामजीलाल शर्मा को मुकुट पहनाया गया। यूथ डेवलपमेंट एवं एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। दिल्ली एवं मुंबई से आए कलाकारों ने ब्रज की होली का भी आयोजन किया।
चंदन, गुलाल लगाकर मनाई खुशियां
मन:कामेश्वर अमरनाथ ग्राम उद्योग सेवा समिति की ओर से प्राचीन हनुमान मंदिर, कटरा वजीर खां में होली मिलन समारोह में जमकर चंदन, गुलाल लगाया गया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष तथा समिति के प्रबंधक सूबेदार मेजर एमएल उपाध्याय ने अध्यक्षता की।
‘सुरों’ के रंग मेें सब हुए सराबोर
सुर आनंद संस्था के होली मिलन समारोह में शास्त्रीय संगीत गूंजा। गीत-संगीत से सजी शाम में सुरों का रंग खूब घुला। शनिवार को रघु शॉपिंग कांप्लेक्स में आयोजित होली उत्सव का शुभारंभ अजय अग्रवाल, डा. संदीप अग्रवाल, डा. मनोज रावत, डा. बृजेश चंद्रा, डा. राजेंद्र मिलन ने किया। सुर आनंद संस्था के अध्यक्ष इंजीनियर सुरेंद्र बंसल ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। उनके साथ तबले पर रघुनाथ रघुवंशी ने संगत दी। अभय गर्ग ने सुगम संगीत गायन, शुभ सक्सेना ने एकल तबला वादन, ममता व रमा वर्मा ने लोकगीत, शशि गुप्ता ने होली गायन प्रस्तुत किया। डा. कैलाश सारस्वत, डा. कविता रायजादा, रानी सरोज गौरिहार, संजय अग्रवाल आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन श्रुति सिन्हा ने किया।
‘सुरभि’ ने कराईं विभिन्न प्रतियोगिताएं
भारत विकास परिषद सुरभि संस्था की ओर से शनिवार को सत्तोलाल फूड कोर्ट में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। उद्घाटन पूर्व मेयर अंजुला सिंह माहौर ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। दीप प्रज्ज्वलन संरक्षक वंदना अग्रवाल और अध्यक्ष अनुपम बंसल ने किया। बबिता अग्रवाल ने रंगोत्सव और भारतीय संस्कृति के विषय में विचार व्यक्त किए। रानी खंडेलवाल के नेतृत्व में प्रतियोगिताएं हुई। इस अवसर पर एकता जैन, आभा जैन, ममता जैन, डा. रश्मि, डा. हर्षा, ममता गुप्ता, अनुराजवंश, प्रवीना शर्मा आदि मौजूद रहीं।
अभिनंदन समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी
युवा कल्याण समिति और आगरा विकास मंच ने मिलकर अहिंसा पार्क, जयपुर हाउस में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। होली की उमंग और तरंग के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम, अभिनंदन समारोह और सहभोज हुआ। विधायक जगन प्रसाद गर्ग, वन विभाग के रेंजर दिनेश कुमार पांडे और पार्षद क्षमा जैन सक्सेना का मोतियों की माला और शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह की अध्यक्षता अशोक जैन सीए ने की। इस अवसर पर राजकुमार जैन, डा. रमेश धमीजा, जीवत राम करीरा, गागनदास रमानी, अरुण अग्रवाल, डा. सुनील शर्मा, डा. बीके अग्रवाल, डा. विजय कात्याल, डा. ऋषि महाजन, रविंद्र अग्रवाल, सुनील जैन, संदेश जैन, रजनी बंसल, शांता जैन, रेनू बंसल आदि मौजूद रहीं।
वृद्धजन एवं रक्तदाताओं का अभिनंदन
पालीवाल ब्राह्मण समाज का समारोह अग्रवन प्रथम तल पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डा. अनिल पालीवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद वयोवृद्ध महिला वर्ग में प्रेमलता पालीवाल और पुरुष वर्ग में कैलाश नारायण पालीवाल को सम्मानित किया गया। समाज के मेधावी छात्र छात्राओं और 20 रक्त दाताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। डा. संदीप पालीवाल ने वर्षभर के कार्यक्रमों का ब्योरा दिया। इस अवसर पर विप्लव पालीवाल, अनिल पालीवाल आदि का सहयोग रहा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होली मिलन
पूर्वांचल सांस्कृतिक सेवा समिति की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन दुर्गा सप्तशती मंदिर ट्रांस यमुना कालोनी में किया गया। उद्घाटन अध्यक्ष अशोक चौबे ने किया। अंताक्षरी प्रतियोगिता के विजेता मंजू सिंह और गायक सुशील कुमार मिश्र को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अभिमन्यु सिंह, फूल चंद गुप्ता, देवी प्रसाद पांडे, भोला नाथ प्रजापति, अनिल कुमार मिश्र, दीपक चौबे आदि मौजूद रहे।
त्यागी ब्राह्मण समाज का होली मिलन आज
अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि महासंघ की ओर से त्यागी- ब्राह्मण समाज का होली मिलन और सम्मान समारोह 27 मार्च को सुबह 10 बजे संस्कार सेवा सदन अर्जुन नगर में होगा। इसकी अध्यक्षता अनिल त्यागी करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में राजपाल त्यागी, विशिष्ट अतिथि डॉ. सीपी राय और लल्लन राय होंगे। यह जानकारी शनिवार को डॉ. धर्मेंद्र कुमार त्यागी ने दी।