फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People got scared when earthquake struck twice

Agra News: दो बार लगे भूकंप के झटके तो दहशत में आए लोग

Tue, 03 Oct 2023 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 03 Oct 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
People got scared when earthquake struck twice
कासगंज। जिले में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए, इससे लोग दहशत में आ गए, इस दौरान आमजन घरों से बाहर निकल गए। काफी देर तक इंतजार करने के बाद कोई अन्य झटका नहीं आया तब जाकर लोग घरों को वापस लौटे। इसके साथ ही बीएसए कार्यालय के कर्मी कार्यालय से बाहर आ गए। काफी देर तक लोगों के बीच चर्चा होती रही। जिले में जिला मुख्यालय, गंजडुंडवारा, सोरोजी, सहावर , बिलराम, भरगैन,, पटियाली आदि क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहला झटका 2 बजकर 25 मिनट पर आया। इसके बाद दूसरा झटका 2 बजकर 54 मिनट पर आया। भूकंप के झटके लगते ही लोग दहशत में आ गए। जब भूकंप थम गया उसके बाद भी लोगों के बीच चर्चा होती रही। जिले में भूकंप से किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की सूचना नही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed