फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   people gathering in the markets without masks of agra

रात में सख्ती... दिन में ढिलाई: आगरा के बाजारों में उमड़ी रही भीड़, लोग मास्क भी नहीं लगा रहे

Mon, 27 Dec 2021 05:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Dec 2021 05:01 PM IST
सार

बाजारों में लोग बिना मास्क के ही घूम रहे हैं। दिन में पुलिस भी सख्ती नहीं बरत रही है। चार महीने से बिना मास्क चालान की कार्रवाई नहीं हुई है। 

विज्ञापन
people gathering in the markets without masks of agra
बाजार में भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के नए वैरिएंट के संक्रमण को देखते हुए लागू किए गए रात्रि कर्फ्यू में तो पुलिस ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। मगर, दिन में भीड़भाड़ के समय मास्क के नियम का पालन तक नहीं कराया जा पा रहा है। आगरा के बाजारों में बिना मास्क के चालान तो दूर चेकिंग तक नहीं हो रही है। चार महीने से बगैर मास्क चालान भी बंद है। रविवार और सोमवार को बाजारों में भारी भीड़ रही।  

विज्ञापन


शाहगंज और बेलनगंज में फड़ बाजार लगा हुआ था। इनमें भीड़भाड़ थी। बाजार में शारीरिक दूरी तार-तार हो रही थी। वहीं मास्क भी कम ही लोग पहने हुए थे। यहां पुलिस भी नहीं नजर आई। इसी तरह लोहामंडी, भगवान टाकीज, बोदला में नियम का पालन नहीं किया जा रहा था। यहां पर खुद पुलिसकर्मी भी बिना मास्क के नजर आए।
विज्ञापन


जुलाई तक सख्ती से कटे थे चालान
शासन ने बिना मास्क के घर से बाहर निकलने वालों के लिए चालान काटे जाने की व्यवस्था की थी। सौ रुपये से लेकर 500 रुपये तक के चालान काटे गए थे। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई की थी। जुलाई में संक्रमण कम होने के बाद चालान कटने बंद हो गए। यह अब तक शुरू नहीं हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह हुई कार्रवाई
वर्ष 2020 : चालान 54106 और 10988400 शमन शुल्क वसूला
वर्ष 2021 : चालान 108340 और 2235800 शमन शुल्क वसूला

व्यापारी ग्राहकों को मास्क पहनने के लिए करें जागरूक 
थाना शाहगंज पुलिस ने रविवार दोपहर को शाहगंज बाजार के व्यापारियों के साथ बैठक की। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार ने कहा कि व्यापारी खुद मास्क लगाएं। अपने कर्मचारियों को भी मास्क लगाकर रखें। मास्क पहनकर आने वाले ग्राहकों को ही दुकान में आने दें। सैनिटाइजर का प्रयोग कराया जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं की जाए। रात्रि कर्फ्यू का पालन करना चाहिए।

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोगों को मास्क पहनने और सैनिटाइजर का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। चालान की कार्रवाई भी की जाएगी। इसके लिए दिशानिर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed