{"_id":"610c440a8ebc3ead8064b28a","slug":"people-fed-up-with-inflation-want-change-agra-city-news-agr5026614177","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई से तंग आई जनता चाहती है बदलाव-सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई से तंग आई जनता चाहती है बदलाव-सपा
विज्ञापन
धौलपुर हाऊस से साइकिल यात्रा निकालते सपा नेता रिजवान उद्दीन
- फोटो : Agra City
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। महंगाई से जनता तंग आ गई है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस ने घरों का बजट बिगाड़ दिया है। युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महिला अपराध नहीं रुक रहा। जनता अब बदलाव चाहती है। ये बातें बृहस्पतिवार को सपा महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने बिजलीघर चौराहे पर कहीं। मौका था जनेश्वर मिश्र जयंती पर साइकिल रैली का। शहर से लेकर गांव तक सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाल सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर लोकतंत्र विरोधी होने के आरोप लगाए हैं।
सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार के नेतृत्व में बिजलीघर चौराहा पर राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। 250 से अधिक साइकिलों का काफिला एमजी रोड होते हुए संजय प्लेस शहीद स्मारक पहुंचा। वरिष्ठ सपा नेता राहुल चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा, सौरभ गुप्ता, किशन यादव, अरुण तेहरिया ने कहा कि साइकिल रैली लोकतंत्र विरोधी भाजपा की नीतियों के विरोध में आयोजित की गई है। सपा नेत्री ममता टपलू, श्याम भोजवानी, अमीर सिंह फौजदार ने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर जनविरोधी नीतियों के आरोप लगाए। निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल के नेतृत्व में साइकिल यात्रा रोहता चौराहा से आरंभ होकर सेवला, मधु नगर, प्रतापपुरा होते हुए फतेहाबाद रोड स्थित जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। इस दौरान जिला महासचिव तेजपाल यादव, गौरव यादव, अंकित जैन, शैलू यादव मौजूद रहे। सपा नेता रिजवान रईसउद्दीन के नेतृत्व में धौलपुर हाउस से एमजी रोड होते हुए दीवानी तक साइकिल रैली निकाली गई। शमसाबाद में व्यापार सभा प्रदेश सचिव मनोज गुप्ता, जिला अध्यक्ष मुकेश भारद्वाज ने रैली निकाली। गांधी नगर में महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, विशाल गुप्ता और सपा नेता राजपाल यादव ने बरौली अहीर में साइकिल चलाई।
एत्मादपुर पूर्व विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में साइकिल रैली में भीड़ देख सपाई उत्साहित नजर आए। धर्मपाल सिंह ने कहा, महंगाई और बेरोजगारी के अलावा किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन की शुरुआत हो चुकी है। ट्यूबवेल कनेक्शन पर जीएसटी लग रही है। बिजली महंगी है। बिजली विभाग ने नीतियां नहीं बदली, तो कलक्ट्रेट का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा, 2022 में प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार बनेगी।