फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People facing problem of vomiting and diarrhea due to heatwave know measures prescribed by Dr by Agra

सेहत की बात: बेल-खस का शर्बत, पुदीने की चाय से उल्टी-दस्त में मिलेगा आराम, अपनाएं डॉ के बताए उपाय और पाएं राहत

Mon, 19 Jun 2023 11:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 Jun 2023 11:21 PM IST
सार

सेहत की बात: उल्टी-दस्त, पेट रोग की समस्या है तो बेल-खस का शर्बत और पुदीने की चाय के सेवन से आराम मिलेगा। अपनाएं डॉ के बताए उपाय और राहत पाएं। 

विज्ञापन
People facing problem of vomiting and diarrhea due to heatwave know measures prescribed by Dr by Agra
एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में हीटवेव और लू से लोगों में उल्टी-दस्त, पेट रोग की दिक्कत बनी हुई है। आयुष डॉक्टर बताते हैं कि बेल और खस का शर्बत और पुदीना-शहद की चाय पीने से उल्टी-दस्त में तेजी से आराम मिलेगा और पेट के विकार भी दूर होंगे।

विज्ञापन

फूड पॉइजनिंग के मरीजों की संख्या अधिक

उल्टी-दस्त, पेट में दर्द, गैस बनना, अपच, फूड पॉइजनिंग के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। आयुर्वेद चिकित्सकों के पास भी मरीजों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ गई है। चिकित्सक इनको औषधि देने के साथ ही खानपान के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- घर में घुसकर कार्रवाई: सिपाही की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या, UP पुलिस ने राजस्थान में माफिया की संपत्ति की जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतर होगी पेट की पाचन शक्ति

डॉक्टर की सलाह के अनुसार, मैदा से बनी और तली सामग्री की खाद्य सामग्री के बजाय दाल के अलावा लौकी, तोरई, पालक समेत हरी सब्जी और सलाद में हरी मिर्च, नींबू, खीरा, ककड़ी, प्याज खाने पर जोर दे रहे हैं। इससे पेट की पाचन शक्ति भी बेहतर होगी।

इसे खाकर पा सकतें हैं आराम

आयुष विभाग के डॉ. लोकेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उल्टी-दस्त होने पर कुटजघन वटी की दो-दो गोली सुबह शाम और बिल्बादि चूर्ण की तीन से पांच ग्राम मात्रा शहद से सुबह-शाम लेने पर उल्टी-दस्त ठीक होंगे, शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। बच्चों को एक-एक गोली बाल चार्तुभद्र चूर्ण में शहद मिलाकर दो-दो ग्राम चूर्ण सुबह-शाम खिला सकते हैं। 

यह भी पढ़ेंः- वाह रे सिस्टम: 15 डॉक्टरों के नाम पर पंजीकृत हैं 449 हॉस्पिटल और लैब, सभी में फुल टाइम सर्विस देने का दावा

इस तरह कर सकते हैं बचाव

  • भीगे हुए चार बादाम रोज खाएं, आंवला भी खा सकते हैं।
  • एक गिलास पानी में एक चम्मच शहद सुबह-शाम पीएं।
  • गुलकंद, सहजन और शतावरी का खाने में उपयोग कर सकते हैं।
  • छाछ में काला नमक, जीरा, हींग डालकर एक गिलास रोज पीएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed