फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   people demand to give AIIMS status to SN Medical College in agra

आगरा: लोगों की गुहार- एसएन मेडिकल कॉलेज को एम्स बनाओ सरकार, इसकी सबको है दरकार

Sun, 19 Sep 2021 01:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Sep 2021 01:16 PM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज को एम्स बनाने जाने की मांग तेज होती जा रही है। आगरा समेत आसपास जिलों के लोग भी चाहते हैं कि एसएन में एम्स जैसी सुविधाएं मिलें। बता दें कि एसएन मेडिकल कॉलेज में अभी आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, एटा, इटावा, औरेया, शिकोहाबाद, अलीगढ़, हाथरस तक के मरीज आते हैं। 

विज्ञापन
people demand to give AIIMS status to SN Medical College in agra
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डेंगू और वायरल बुखार के प्रकोप में एक बार फिर आगरा का एसएन मेडिकल कॉलेज मरीजों के लिए सहारा बना है। यहां आगरा समेत आसपास के 10 जिलों से मरीज भर्ती हैं। कोरोना महामारी में तो यूपी समेत पांच राज्यों के मरीजों ने इलाज पाया। ऐसे में ताजनगरी के लोग सरकार से यही गुहार लगा रहे हैं कि सरकार इसे 'एम्स' बना दो। 

विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज में अभी आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, एटा, इटावा, औरेया, शिकोहाबाद, अलीगढ़, हाथरस से डेंगू के मरीज आ रहे हैं। कोरोना संक्रमित तो यहां राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा तक के भर्ती कराए गए। यहां पर 1000 लीटर प्रति मिनट से ऑक्सीजन तैयार करने वाले चार ऑक्सीजन प्लांट हैं, जिसमें से एक निर्माणाधीन है। प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना से 200 करोड़ रुपये से सुपर स्पेशियलिटी सेंटर भी बन रहा है। 
विज्ञापन


यह है इंटीग्रेटेड प्लान
एसएन कॉलेज में 25 एकड़ और लेडी लॉयल की 20 एकड़ परिसर को मिलाया जाए। लेडी लॉयल को अन्यत्र शिफ्ट किया जाए। सात से आठ मल्टी स्टोरी बनेंगी, जिसमें विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, अत्याधुनिक मशीन-उपकरण और अन्य व्यवस्थाएं होंगी। छत से छत से जोड़ा जाएगा, जहां से मरीजों को आसानी से शिफ्ट किया जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए है जरूरी 
- पांच राज्यों के 35 से अधिक जिलों से आते हैं मरीज।
- हर साल पांच लाख मरीज पाते हैं एसएन में इलाज।
- 167 साल पुराना है एसएन कॉलेज।

ये हैं सुविधाएं
- बैक्टीरिया, वायरस की जांच के लिए वायरोलॉजी लैब। 
- जंबो पैक समेत रक्त के सभी अवयव की सुविधा। 
- कॉर्निया ट्रांसप्लांट की सुविधा, आई बैंक भी बनी है।

विधायक बोले, मंत्रिमंडल की मुहर लगना बाकी
आगरा के विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि योजना पर मंत्रिमंडल की मुहर लगना बाकी है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना से मिल चुका हूं। दो-तीन दिन में फिर लखनऊ जा रहा हूं। जल्द ही इस पर मुहर लगेगी।   

फिरोजाबाद के विधायक मनीष असीजा ने कहा कि मुख्यमंत्री और चिकित्सा शिक्षा मंत्री से भी मिले हैं। यह प्रोजेक्ट पूरा होने से फिरोजाबाद समेत आसपास के जिलों के मरीजों को गंभीर रोगों का इलाज मिलेगा, गरीब मरीजों के लिए बड़ी सुविधा हो जाएगी। 

प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा कि एसएन मेडिकल कॉलेज और लेडी लॉयल के इंटीग्रेटेड का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। जनप्रतिनिधि भी पूरी कोशिश कर रहे हैं। एसएन में एम्स सरीखी चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी।

नेशनल चैंबर ऑफ इंड्रस्टीज एंड कॉमर्स के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि एसएन को मिनी एम्स के तर्ज पर विकसित करने के लिए सीएम को कई पत्र लिख चुके हैं। जनप्रतिनिधि भी इसमें सहयोग कर रहे हैं। मंत्रिमंडल में प्रस्ताव पर मुहर लगे तो सौगात मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed