फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People climbed on the roof of the Municipal Corporation, tearing water bills and blowing them in the air

Agra: नगर निगम की छत पर चढ़े लोग, पानी के बिल फाड़कर हवा में उड़ाए

Fri, 24 Mar 2023 04:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 24 Mar 2023 04:06 PM IST
सार

गंगाजल तो दिया नहीं लाखों के बिल भेज दिए। बिल भरने के लिए दवाब बनाया जा रहा है। कुर्की की धमकी दी जा रही है। कई जगह तो कनेक्शन भी काट दिए हैं। 

विज्ञापन
People climbed on the roof of the Municipal Corporation, tearing water bills and blowing them in the air
नगर निगम की छत पर चढ़े लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम आगरा की छत पर चढ़कर दयालबाग के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पानी के बिलों को फाड़कर हवा में उड़ाया गया। लोगों ने साफ कहा कि गंगाजल नहीं, तो बिल भी नहीं। 
विज्ञापन


दयालबाग के लोग सौरभ चौधरी के नेतृत्व में नगर निगम पहुंचे। कार्यालय की छत से बिलों की प्रतिलिपि फेंकी। नगर निगम हाय हाय के नारे लगाए। सौरभ चौधरी ने बताया की 34 कॉलोनियों के लोग गंगाजल की मांग पिछले चार साल से उठा रहे हैं। गंगाजल तो दिया नहीं लाखों के बिल भेज दिए। बिल भरने के लिए दवाब बनाया जा रहा है। कुर्की की धमकी दी जा रही है। कई जगह तो कनेक्शन भी काट दिए हैं। 
विज्ञापन


इससे गुस्साए लोगों ने नगर निगम में प्रदर्शन किया। सौरभ चौधरी ने ऐलान किया है इस बार दयाल बाग निवासी नगर निगम चुनाव में वोटों का बहिस्कार करके अपना विरोध दर्ज करेंगे। इस दौरान अंकित यादव, अमन चौधरी, ललित यादव, अभिषेक फौजदार, प्रशांत सिंह, अमन सिंह, शेखर जादौन, मानव पुनिया, संभव गौतम, अतुल चौधरी सहित कई क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed