फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   people careless about the new variant of Coronavirus in Etah

एटा में कोरोना को लेकर लोग बेपरवाह: बाजारों से लेकर सरकारी दफ्तरों तक में भूले बचाव के नियम

Wed, 01 Dec 2021 12:25 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 01 Dec 2021 12:25 AM IST
सार

एटा में लोग बाजारों से लेकर सरकारी दफ्तरों तक में लोग कोरोना से बचाव के नियम भूल चुके हैं। सामाजिक दूरी तो दूर, यहां लोगों ने मास्क लगाना तक छोड़ दिया है। 

विज्ञापन
people careless about the new variant of Coronavirus in Etah
बिना मास्क के बाजार में महिलाएं और पुरुष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन अधिक खतरनाक बताया जा रहा है। इसके बावजूद एटा में हर ओर लापरवाही नजर आ रही है। अधिकांश लोग कोरोना को खत्म मान चुके हैं और किसी तरह की सावधानी नहीं बरत रहे हैं। बाजार से लेकर निजी व सरकारी दफ्तरों में भी कोविड नियमों का पालन लगभग खत्म हो चुका है। न तो लोग खुद पालन कर रहे और न ही जिम्मेदार ही पालन करा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के अति व्यस्त बाजार में हर रोज की तरह मंगलवार को भी खासी भीड़भाड़ रही। खरीदारी के लिए आई महिलाओं की संख्या इतनी ज्यादा थी कि दुकानों पर और आते-जाते समय एक-दूसरे से जरा भी दूरी नहीं थी। अधिकांश महिलाओं व युवतियों सहित व्यापारी बिना मास्क के ही नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

सामान्य तौर पर सभागार में समाधान दिवस और बैठकें होती हैं। सोमवार को मतदाता पुनरीक्षण से संबंधित कार्य निपटाने के लिए कई बीएलओ बैठे हुए थे। उनके कुछ सहायक आदि भी साथ थे। खासी भीड़भाड़ थी और सभी पास-पास बैठे थे। एक-दो को छोड़ किसी ने मास्क नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवेदनशील दौर, सावधानी जरूरी : सीएमओ
सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने कहा कि यह बेहद संवेदनशील दौर है। कोरोना वायरस नए स्वरूप में और ताकतवर होकर आया है। हालांकि अभी हमारा जिला इससे दूर है, लेकिन खतरा बना हुआ है। इसके चलते सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। एक-दूसरे से दूरी बनाएं। घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनें। कोरोना संबंधी लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं। जो लोग विदेश से आए हैं, उनसे दूरी बनाएं तथा उनकी सूचना कंट्रोल रूम पर उपलब्ध कराएं।

एडीएम (प्रशासन) आलोक कुमार ने कहा कि कोविड गाइडलाइन का पालन कराने के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। नए वैरिएंट को देखते हुए इस तरह के कार्यक्रमों में और तेजी लाई जाएगी। जिससे लोग कोविड नियमों का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed