फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People Boycott Nikay Chunav 2023 Posters Due To Lack Of Development Work In pura goverdhan Agra

Agra: जलभराव, टूटी सड़कें और गंदगी, ऐसे हाल में जी रहे पुरा गोवर्धन के लोग; चुनाव बहिष्कार का किया एलान

Sat, 29 Apr 2023 01:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Apr 2023 01:09 PM IST
सार

 पुरा गोवर्धन का सीमा विस्तार में शामिल होने के बरसों बाद भी विकास कार्य नहीं हो पा रहे है। लोग अभी भी जलभराव, टूटी सड़कें और गंदगी से जूझ रहे हैं। 
 

विज्ञापन
People Boycott Nikay Chunav 2023 Posters Due To Lack Of Development Work In pura goverdhan Agra
चुनाव बहिष्कार का लगा पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा नगर निगम की सीमा विस्तार में शामिल कई वार्ड बरसों बाद भी जलभराव, टूटी सड़कें, गंदगी से जूझ रहे हैं। समस्याएं दूर न होने की वजह से कई जगह लोगों ने चुनाव बहिष्कार का पोस्टर लगा दिया है।
विज्ञापन

जलभराव की स्थायी है समस्या

नगर निगम की सीमाओं का विस्तार तेजी से हुआ लेकिन नगर निगम प्रशासन ने यहां विकास नहीं कराया। करीब 3000 की आबादी वाला पुरा गोवर्धन टेढ़ी बगिया वार्ड 32 में 15 साल पहले शामिल किया गया था। यहां जलभराव की स्थायी समस्या है। राम सिंह का कहना है कि गलियों की सड़कें बनी हैं न खड़ंजे हैं। हर बार केवल चुनावी वादे होते हैं। तालाब की सफाई तक नहीं करवाई जाती है। बरसात में जलभराव आम है। लाखन सिंह ने बताया कि पूरे गांव ने इस बार चुनाव में वोट नहीं डालने का निश्चय किया है। इस बारे में गांव के बाहर बैनर भी लगाया गया है, ताकि प्रत्याशी यहां वोट मांगने नहीं आएं।
विज्ञापन


ये भी  पढ़ें -  कुत्ता स्कूल के गेट में ऐसा फंसा: जान बचाने में छूटे दरोगा सहित पुलिस कर्मियों के पसीने; ऐसे मिली सफलता
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सड़कों में कई फुट गहरे गड्ढे

दूसरी ओर नगर निगम के वार्ड 23 में आने वाले मारुति सिटी रोड के निवासियों का कहना है कि यहां की सड़कों में कई फुट गहरे गड्ढे हैं। अन्य समस्याओं का समाधान भी नहीं हुआ है। यहां के निवासियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष के आवास के बाहर भी चुनाव बहिष्कार के बैनर लगाए हैं। विनोद कुमार का कहना है कि इस इलाके में सड़क, पानी की समस्याएं हैं। बरसात में जलभराव होता है। चुनाव में वादा करने से काम नहीं चलेगा, ठोस बात होनी चाहिए।


ये बोले  लोग

नगला किशनलाल के लोगों ने पीने के पानी की समस्या के कारण चुनाव में भाग नहीं लेने की बात कही है। यहां के सोबरन सिंह, अरविंद सिंह, राहुल, दिनेश, रमेशचंद्र, मुन्नी देवी, विमलेश आदि का कहना है कि यहां 20 साल पहले पानी की पाइपलाइन बिछाई गई थी। एक दो माह जलापूर्ति हो सकी। इसके बाद पानी की सप्लाई बंद हो गई। पीने के पानी की समस्या का समाधान 20 साल बाद भी नहीं हो सका है। ऐसे में मतदान करने का कोई मतलब नहीं रह जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed