एटा: बंदियों से मुलाकात न हुई तो सड़क पर लगा दिया जाम, इस तरह माने लोग
होली के दूसरे दिन आज सुबह से ही जिला कारागार पर बंदियों से मिलाई करने वालों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। जेल कर्मियों ने मुलाकात कराने से मना किया, तो आक्रोशित हुए बंदियों के परिवार वाले जेल के सामने सड़क पर आकर खड़े हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला कारागार में मिलाई न होने से बंदियों के परिवार वालों में आक्रोश फैल गया। एकजुट हुए लोगों ने जेल के बाहर जाम लगा दिया। हंगामे और जाम की सूचना मिलते ही जेल अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बंदियों के परिवारीजनों को मजबूरी बताते हुए समझाया, जिसके बाद मामला शांत हो सका।
होली के बाद बड़ी संख्या में लोग शनिवार को बंदियों से मुलाकात करने जेल पहुंचे, लेकिन सुरक्षा में लगे जेल कर्मियों ने मुलाकात कराने से मना कर दिया। इस पर लोग आक्रोशित हो गए। महिलाएं सड़क पर कतारबद्ध बैठ गईं और पुरुष भी सड़क पर ही आकर खड़े हो गए। उन्होंने जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन महिला-पुरुष पुलिस की कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुए। मुलाकात कराए जाने पर अड़े थे।
बाद में जेल अधिकारियों ने उन्हें मजबूरी बताते हुए समझाया, जिसके बाद ही लोग माने। जेल अधीक्षक अमित चौधरी ने बताया कि कोविड के समय से बंदियों से मुलाकात कराने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। शासन के आदेश के अनुपालन में ही मुलाकात नहीं कराई गई। लोगों को समझाने पर वह मान गए। अब स्थिति सामान्य है।