{"_id":"6956e0566ddfa8b641059259","slug":"people-are-terrified-by-the-stone-pelting-incident-on-new-years-day-agra-news-c-416-1-ag11014-199-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: कोरियान में पथराव, नए साल पर दहशत...संवेदनशील इलाके में सुरक्षा इंतजामों पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: कोरियान में पथराव, नए साल पर दहशत...संवेदनशील इलाके में सुरक्षा इंतजामों पर सवाल
Fri, 02 Jan 2026 03:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 03:45 PM IST
सार
आगरा के एत्मादपुर कस्बे के मोहल्ला कोरियान में दो युवकों में शराब पीने के दौरान विवाद हुआ। दोनों ओर से लोगों के जुट जाने से करीब 20 मिनट तक पथराव में दो युवक घायल हुए हैं।
विज्ञापन
पथराव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के एत्मादपुर के मोहल्ला कोरियान में पथराव की घटना कोई नई नहीं है। इस इलाके में विगत वर्षों में कई बार पथराव, मारपीट और आपसी झगड़ों की घटनाएं सामने आती रही हैं। यह क्षेत्र एक घनी आबादी वाला संवेदनशील इलाका माना जाता है, पड़ोस के मोहल्ला शेखान में मुस्लिम समुदाय की बस्ती है। बावजूद इसके अब तक यहां सीसीटीवी कैमरों जैसी बुनियादी सुरक्षा व्यवस्थाएं नहीं की गई हैं।
बृहस्पतिवार को नए साल के दिन हुए ताजा पथराव की घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग नए साल का जश्न मनाने के बजाय अपने-अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। एसीपी देवेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर इलाके की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधीनस्थों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। पुलिस का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।