फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People are suffering from stomach pain and fever due to changing weather

Agra News: बदलते मौसम में पेट दर्द व बुखार से कराहे लोग

Sun, 06 Jul 2025 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 06 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
People are suffering from stomach pain and fever due to changing weather
पवसरा नगरीय स्वास्थ्य उपकेंद्र पर दवा लेने पहुंचे मरीज। - फोटो : पवसरा नगरीय स्वास्थ्य उपकेंद्र पर दवा लेने पहुंचे मरीज।
कासगंज। बदलते मौसम की मार का असर शहर से लेकर गांव देहात तक हो रहा है। लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। पेट से जुड़ी बीमारी से सबसे अधिक लोग परेशान हो रहे हैं। बुखार, सांस में दिक्कत सहित अन्य बीमारियां भी लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं। 31 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में मरीजों की भीड़ रही।
विज्ञापन


नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवसरा पर 70 मरीज पहुंचे। मरीजों ने बुखार, सर्दी, खांसी पेट में दर्द, त्वचा सहित अन्य दिक्कत बताई। चिकित्सक डॉ. नंदकिशोर वर्मा ने मरीजों का परीक्षण किया। इस दौरान फार्मासिस्ट मोहम्मद तसलीम, स्टाफ नर्स शिल्पी सहाय, एएनएम आस्था, शिवानी जैन, ललित गौतम, सपोर्ट स्टाफ कन्हैया लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिड़ला पर 90 मरीज पहुंचे। चिकित्सक डॉ. योगेश ने बुखार, सांस में दिक्कत, डायरिया आदि के मरीजों का परीक्षण किया। इस दौरान फार्मासिस्ट नवीन, एलटी देव प्रकाश आदि मौजूद रहे। इसके अलावा नीमरी, मोहनपुरा, नरदौली, म्यासुर, नगला गुलरिया, कोधा, बीनपुर कलां, सूरतपुर, नीमरी, सैलई सहित 29 ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर मेलों का आयोजन हुआ। मेले में कुल 928 मरीज आए। इनमें पेट में दर्द, गैस, लिवर, बुखार के अधिकांश मरीज रहे। इनमें से 13 की मलेरिया तथा 4 की डेंगू जांच की गई, लेकिन किसी में पुष्टि नहीं हुई। इसके अलावा सांस, त्वचा सहित अन्य बीमारियों से प्रभावित होकर मरीज पहुंचे।शुगर, बीपी की मरीजों ने जांच कराई। गर्भवती महिलाओं ने प्रसव पूर्व जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed