फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People are suffering due to scorching sun and humidity

45 डिग्री रहा तापमान, गर्मी और उमस से परेशान हुए लोग

Sun, 05 Jun 2022 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
People are suffering due to scorching sun and humidity
मैनपुरी। शनिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप और गर्मी के साथ उमस ने लोगों को बेहाल किया। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार सात जून तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

शनिवार को धूप तेज थी। दोपहर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर लोग पसीने से तरबतर नजर आए। उमस के चलते पंखे और कूलर भी उन्हें राहत नहीं दिला सके। शाम को भी गर्मी का असर भरपूर रहा। इससे बाजारों में रौनक नजर नहीं आई। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि सात जून तक गर्मी बनी रहेगी। आठ जून को बादल गर्मी से राहत दिला सकते हैं।
विज्ञापन

खेतों में खड़ी फसलें मुरझाईं
गर्मी का असर लोगों पर ही नहीं फसलों पर भी नजर आ रहा है। खेतों में खड़ी मूंगफली, उर्द, मूंग और मक्का की फसलें तेज गर्मी के चलते सूख रही हैं। किसानों को जल्दी-जल्दी निजी संसाधनों से सिंचाई करनी पड़ रही है। इससे उन पर खर्च अधिक पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed