फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People are not following the covid protocol amid Omicron alert in agra

ओमिक्रॉन का खतरा... इन्हें कौन समझाए: ताजनगरी में लोगों की लापरवाही कहीं भारी न पड़ जाए

Fri, 17 Dec 2021 12:05 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Dec 2021 12:05 AM IST
सार

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा है लेकिन आगरा के बाजारों, बस स्टैंड व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लापरवाही जारी है। न मास्क लगाया जा रहा है न उचित दूरी का पालन किया जा रहा है। नियम तार-तार हो रहे हैं। 
 

विज्ञापन
People are not following the covid protocol amid Omicron alert in agra
मास्क लगाना भी भूले लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओमिक्रॉन को लेकर ताजनगरी में हाई अलर्ट हैं। 56 देशों के अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी हो रही है। कैंट रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड से लेकर ताजमहल, आगरा किला पर स्क्रीनिंग की जा रही है। लेकिन फिर भी लापरवाही जारी है। बाजार और बस अड्डों पर नियम तार-तार हो रहे हैं।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मस्ता की बगीची सब्जी मंडी में अधिकांश लोग मास्क नहीं लगाए थे। शाहगंज, किनारी बाजार, रावतपाड़ा, लोहामंडी और बिजलीघर के बाजार में लोग बिना मास्क घूम रहे थे। दो गज की शरीरिक दूरी का नियम तार-तार हो रहा था। लोग एक-दूसरे से सटकर चल रहे थे। 
विज्ञापन

सलाह : मास्क जरूर पहनें
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि कहीं जाएं तो वहां किसी चीज को न छूएं। घर से बाहर मास्क पहन कर ही निकलें। सार्वजनिक स्थलों पर दो गज की दूरी बनाए रखें। हाथों को बार-बार सैनिटाइज जरूर करते रहें। कोविड विरोधी टीकाकरण की दोनों खुराक लें। छोटे बच्चों को भीड़भाड़ वाली जगह न ले जाएं। बीमार, बुजुर्ग व गर्भवती घर से बाहर न जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेशियों की आरटीपीसीआर जांच
ओमिक्रॉन संक्रमित देश के रूप में चिह्नित बांग्लादेश के नागरिकों की ताजनगरी में आरटीपीसीआर जांच कराई जा रही हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि अलर्ट जारी किया है। होटल, गेस्ट हाउस व ऐसे स्थान जहां पर्यटक रुकते हैं वहां टीमों को जांच के लिए भेजा जा रहा है। यूरोप सहित 56 देश ओमिक्रॉन खतरा संभावित क्षेत्रों के रूप में चिह्नित हो चुके हैं। 

एक और संक्रमित हुआ ठीक
ताजनगरी में बृहस्पतिवार को एक और संक्रमित ठीक होने से अब सक्रिय मरीज दो रह गए हैं। बीते 24 घंटे में 5903 लोगों की जांच की गई है। कोई नया संक्रमित नहीं मिला है। अब तक 21.11 लाख लोगों की जांच में 25771 मरीज मिल चुके हैं। 458 की मौत हो चुकी है जबकि 25312 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed