फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People are getting worried due to cable burning and breaking.

Agra News: केबल जलकर टूटने से लोग हो रहे परेशान

Wed, 04 Sep 2024 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 04 Sep 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
People are getting worried due to cable burning and breaking.
कुसमरा में बिजली के फाल्ट को ठीक करते कर्मचारी।
कुसमरा। नेशनल हाईवे 92 के चौड़ीकरण के दौरान बिजली के खंभों को कार्यदायी संस्था द्वारा सड़क से हटाकर नाले के पीछे शिफ्ट करने के बाद डाली गई केबल दो दिन से जलकर टूट रही है। गर्मी में लोग रात में जागने को मजबूर हैं। दो दिन से बिजली उपभोक्ता कर्मचारियों के साथ रात में टूटे तारों को जोड़ने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


नगर में छह माह पूर्व आरसीएल कंपनी द्वारा बिजली के तारों को बदला गया था। सड़क चौड़ीकरण के दौरान कार्यदायी संस्था एटलस कंस्ट्रक्शन कंपनी ने बिजली के खंभों को दूसरी जगह शिफ्ट कर पुरानी एबीसी केबल हटाकर कम क्षमता बाली केबल डाल दी। केबल दो दिन से लोड अधिक होने के कारण जल रही है।
विज्ञापन


मंगलवार की रात केबल जलने से उपभोक्ता सड़क पर आ गए और बिजली कर्मचारियों को बुलाकर रात 11 बजे लाइन शुरू कराई लेकिन एक फेस की लाइन पूरी रात बाधित रही। उपभोक्ता गर्मी में परेशान रहे। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की मिलीभगत से कम क्षमता वाली केबल डाली गई है। अगर विभाग ने अधिक क्षमता वाली केबल ना डलवाई तो आए दिन फॉल्ट से जूझना पड़ेगा। अवर अभियंता ज्ञानेंद्र पुष्कर ने बताया कि तीन फेसों के अलग सर्किट बनाकर केबल डलवाई जा रही है। अब समस्या सामने नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed