फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People are falling sick due to dirty water supply in Jawahar Nagar.

Agra News: जवाहर नगर में गंदे पानी की सप्लाई से लोग पड़ रहे बीमार

Mon, 02 Mar 2026 02:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
People are falling sick due to dirty water supply in Jawahar Nagar.
बदबूदार पानी
आगरा। जवाहर नगर बाईपास रोड में करीब एक सप्ताह से गंदे और बदबूदार पानी की आपूर्ति से लोग परेशान हैं। नलों में आ रहे दूषित पानी को पीने से लोग उल्टी-दस्त और संक्रमण जैसी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से साफ पानी उपलब्ध कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि हफ्तेभर पहले तक पानी की सप्लाई सही थी। हालांकि कुछ समय से गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का कहना है कि लीकेज न दिखने की वजह से आशंका है कि किसी नाले-नाली से होकर गुजरने वाली आपूर्ति की लाइन में लीकेज की वजह से ऐसा हो रहा है। हालांकि शिकायत के बावजूद अधिकारी सुन नहीं रहे। पीने के लिए खरीदकर पानी का उपयोग करना पड़ रहा है। वहीं, जलकल महाप्रबंधक एके राजपूत ने बताया कि पानी की सप्लाई में परेशानी की जानकारी नहीं है। अगर कहीं पानी की लाइन में लीकेज है तो उसे ठीक कराकर लोगों की परेशानी को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

--
पत्नी को अचानक देर रात उल्टी-दस्त शुरू हो गए, रात 1 बजे अस्पताल ले जाना पड़ा। तीन दिन तक भर्ती रहीं। पानी की गुणवत्ता बेहद खराब है। पराग महेश्वरी
कई बार संबंधित विभाग से शिकायत की जा चुकी है। कर्मचारी निरीक्षण के लिए आए लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। नितेश गुप्ता
घरों में छोटे बच्चे हैं, जो हाथ धोने और अन्य कामों के लिए नल के पानी का इस्तेमाल करते हैं। गंदे पानी से संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। केशव सुंदरानी
नल के पानी से बर्तन तक नहीं धोए जा सकते। बाहर से खरीदकर या सबमर्सिबल का पानी मजबूरी में प्रयोग करना पड़ रहा है। राधा शर्मा

बदबूदार पानी

बदबूदार पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed