फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pending cases of child molesters will be resolved soon

Agra News: बाल अपचारियों के लंबित मुकदमों का जल्द होगा निस्तारण

Tue, 02 May 2023 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 02 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Pending cases of child molesters will be resolved soon
मैनपुरी। किशोर अपराधियों को अदालत के लंबे समय तक चक्कर नहीं काटने होंगे। किशोर न्यायालय में लंबित मुकदमों का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। मुकदमा लटकाने की प्रवृति पर रोक लगाने के लिए स्थगन प्रार्थनापत्रों को विशेष परिस्थितियों में ही स्वीकार किया जाएगा।
विज्ञापन

किशोर अपराधियों के मामलों की सुनवाई किशोर न्यायालय में की जाती है। उनके मुकदमों का निस्तारण करने के लिए निर्धारित की गई तिथियों पर सुनवाई की जाती है। मुकदमों को लंबित करने के लिए आम तौर पर बिना किसी ठोस कारण के स्थगन प्रार्थना पत्र देकर मुकदमों को लटकाने की प्रवृति बढ़ती जा रही है। जिससे आरोपी बनाए गए किशोरों को अदालतों केे लंबे समय तक चक्कर काटने पड़ते हैेंं। हाईकोर्ट के निर्देश के पालन में अब चार्जशीट दाखिल होने के बाद बिना किसी ठोस कारण के मुकदमों की सुनवाई में तारीख बढ़वाने के लिए स्थगन प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। मुकदमों की निर्धारित तिथियों पर सुनवाई करके उनका शीघ्र निस्तारण करके किशोर अपराधियों को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन


146 मुकदमे हैं विचाराधीन
किशोर न्यायालय में 146 मुकदमे विचाराधीन हैं। जिनमें से कुछ मामले गंभीर अपराधों के भी हैं। हत्या और दुष्कर्म जैसे मामलों में भी किशोर अपराधी के पैरोकार मुकदमों को लटकाने के लिए स्थगन प्रार्थना पत्र देते हैं। अब उनको बिना किसी ठोस कारण के स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमा लंबित करने की प्रवृति से शीघ्र न्याय की मंशा पूरी नहीं हो पाती है। जिससे किशोर अपराधियों को भी अदालतों केे चक्कर लगाने पड़ते हैं। नई व्यवस्था से लाभ होगा।
संतोष यादव, सचिव बार एसोसिएशन

मुकदमा लंबे समय तक लंबित रहने से सर्वोच्च न्यायालय की वह मंशा पूरी नहीं होती जिसमें वादकारी का हित सर्वोच्च माना गया है। नई व्यवस्था लाभकारी होगी।
चतुर सिंह, पूर्व डीजीसी फौजदारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed