{"_id":"618118cad69e9a75fe4e8da4","slug":"pearls-worth-eight-lakh-rupees-stolen-from-bangle-godown-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: चूड़ी गोदाम से आठ लाख रुपये के मोती चोरी, छत का जाल काटकर अंदर घुसे थे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: चूड़ी गोदाम से आठ लाख रुपये के मोती चोरी, छत का जाल काटकर अंदर घुसे थे चोर
Tue, 02 Nov 2021 04:25 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 02 Nov 2021 04:25 PM IST
सार
फिरोजाबाद के मोहल्ला दुर्गानगर में चोरों ने चूड़ी के गोदाम में सेंध लगा दी। चोर यहां से करीब आठ लाख रुपये के मोती चुरा ले गए। गोदाम मालिक को घटना की जानकारी मंगलवार सुबह को हुई।
विज्ञापन
गोदाम में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के मोहल्ला दुर्गानगर स्थित चूड़ी गोदाम में सोमवार रात को चोरों ने धावा बोल दिया। चोर करीब आठ लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी पीड़ित गोदाम स्वामी को मंगलवार सुबह हो सकी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से तहरीर लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
मंयक अग्रवाल पुत्र प्रवीन कुमार अग्रवाल परिवार के साथ मोहल्ला जैन नगर खेड़ा थाना उत्तर क्षेत्र में निवास करते है। उनका रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गानगर गली नंबर सात में चूड़ी का कारोबार है। सोमवार रात वह गोदाम बंद कर घर चले गए थे। देर रात बदमाशों ने किसी तरह से गोदाम की छत पर प्रवेश कर लिया। यहां पड़े जाल को काटकर अंदर घुस गए।
विज्ञापन
बदमाश गोदाम में रखे करीब आठ लाख रुपये के मोती चोरी कर ले गए। इन मोतियों का प्रयोग चूड़ियों पर लगाने के लिए किया जाता है। गोदाम में हुई चोरी की वारदात की जानकारी पीड़ित को मंगलवार सुबह हो सकी। चोरी की सूचना पर आसपास के लोगों के साथ रसूलपुर पुलिस मौके पर पहुंची गई।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। लेकिन बदमाशों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह का कहना है कि पीड़ित से घटना की तहरीर ली गई है। घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा।