{"_id":"65f906afb46d0e1fda0caba9","slug":"peanuts-mixed-in-salty-food-mold-found-in-bread-fsda-team-is-also-surprised-to-see-this-condition-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावट का जहर: नमकीन में घुनी मूंगफली, ब्रेड में मिली फफूंदी; ये हाल देख एफएसडीए की टीम भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावट का जहर: नमकीन में घुनी मूंगफली, ब्रेड में मिली फफूंदी; ये हाल देख एफएसडीए की टीम भी हैरान
Tue, 19 Mar 2024 08:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 19 Mar 2024 08:59 AM IST
सार
होली का पर्व नजदीक आते ही मिलावट का जहर खाद्य सामग्री में घोला जाने लगा है। एफएसडीए की जांच में घटिया किस्म की खाद्य सामग्री मिली।
विज्ञापन
शहर के एक दुकान से सैंपल लेती एफएसडीए टीम।
- फोटो : PILIBHIT
विस्तार
आगरा के बाजार में नमकीन भी घटिया मिल रही है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की जांच में मूंगफली घुनी हुई मिली। ब्रेड में फंफूदी पाई गई। बीते साले नमकीन के आठ नमूनों में से छह फेल मिले। बेकरी प्रोडक्ट के 16 नमूनों में से छह फेल पाए गए।
जिला अभिहित अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि नमकीन घटिया और मिलावटी मिली। घुनी हुई मूंगफली और बेसन में रंग पाया गया। गुणवत्ता भी खराब मिली, इसी कारण छह में तीन मिस ब्रांड, एक असुरक्षित और दो अधोमानक पाए गए।
बेकरी प्रोडक्ट में 4 अधोमानक, एक असुरक्षित और एक मिसब्रांड मिला। ब्रेड-बन में फफूंद मिली। इसमें दुर्गंध भी आ रही थी। जांच में इनको खाने योग्य नहीं बताया है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, जिसमें जुर्माना भी लगा है। मिलावट की यहां करें शिकायत : 18001805533