फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   peanut seed got stuck in the windpipe of a nine month old innocent doctors of SN saved his life

UP: नौ माह के मासूम की सांस नली में फंसा मूंगफली का दाना, 10 मिनट का समय...एसएन के चिकित्सकों ने ऐसे बचाई जान

Sun, 27 Oct 2024 10:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 27 Oct 2024 10:28 AM IST
सार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में परिवार के लोग ऐसे बच्चे को लेकर आए, जिसकी सांस की नली में मूंगफली का दाना फंस गया था। उसकी हालत खराब थी। चिकित्सकों ने ऑक्सीजन देकर उसे स्थिर किया। इसके बाद ब्रोंकोस्कॉपी कर 10 मिनट में बालक की सांस नली से दाना निकाल दिया। 
 

विज्ञापन
peanut seed got stuck in the windpipe of a nine month old innocent doctors of SN saved his life
सांस नली से निकाला गया मूंगफली का दाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में 9 महीने के मासूम बालक को मूंगफली का दाना देना परिजन के लिए भारी पड़ गया। दांत न होने के कारण बच्चा मूंगफली के दाने को चबा नहीं पाया और यह गले के जरिए बच्चे की सांस नली में फंस गया। एसएन मेडिकल काॅलेज की इमरजेंसी में मूंगफली का दाना निकाल मासूम की जान बचाई गई।
विज्ञापन


बच्चे के परिजन नया बांस रोड शमसाबाद निवासी हैं। नौ माह के बच्चे को सांस लेने में परेशानी होने पर इमरजेंसी में अपराह्न 3:15 बजे भर्ती कराया गया। ईएनटी विशेषज्ञ डाॅ. अखिल प्रताप सिंह ने बताया कि बालक के खून में ऑक्सीजन का स्तर 80 था जबकि 95 से अधिक होना चाहिए। उसे ऑक्सीजन देकर स्थिर किया गया। शाम करीब 4:15 बजे इमरजेंसी के ट्रामा सेंटर स्थित ऑपरेशन थिएटर में शिफ्ट कर दिया गया। ब्रोंकोस्कॉपी कर 10 मिनट में बालक की सांस नलिका से मूंगफली का दाना निकाल दिया गया। बालक को बेहोश कर सर्जरी की गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: आलीशान घर और अंदर हो रहा था ऐसा काम...देखकर शर्म से पानी-पानी हुई पुलिस, तीन महिलाएं कराईं मुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन




 

ब्रोंकोस्कॉपी
फेफड़ों की जांच करने की तकनीक को ब्रोंकोस्कॉपी कहते हैं। डॉक्टर आपको बेहोश कर नाक या मुंह के माध्यम से आपके फेफड़ों में एक दूरबीन डालता है। इस दूरबीन से अंदर की स्थिति स्पष्ट हो जाती है। यह बिना चीरफाड़ के सर्जरी की तकनीक है।

ये भी पढ़ें -   Karhal By-Election: घर के दामाद अनुजेश के बारे में क्या है डिंपल की सोच, एक बयान में दिए 100 सवालों के जवाब


 

ये ध्यान रखें
बच्चों को मूंगफली का दाना, बटन सहित अन्य छोटी वस्तुएं नहीं दें।
बच्चों को अकेला नहीं छोड़ें, सांस लेने में परेशानी पर डाक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed