फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pea crop attacked by caterpillars and leaf rollers

Agra News: मटर की फसल पर इल्ली व पत्ती लपेटक कीटों का हमला

Fri, 21 Nov 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 21 Nov 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Pea crop attacked by caterpillars and leaf rollers
फोटो02कासगंज के गांव मांमों में मटर की फसल में लगा इल्ली व पत्ती लपेटक कीट। संवाद
कासगंज। जिले में मटर की फसल पर इल्ली और पत्ती लपेटक कीटों का तेज हमला शुरू हो गया है, इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में तेजी से फैल रहे इन कीटों के कारण पत्तियां मुड़ने लगी हैं और फली बनने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। किसान लगातार दवा का छिड़काव कर रहे हैं ताकि फसल को बचाया जा सके।
विज्ञापन




जिले में लगभग 1000 हेक्टेयर में मटर की फसल बोई जाती है। अभी फसल का शुरुआती दौर है। फसल 15 दिन से 1 माह के बीच की ही हो पाई है और अभी से फसल में इल्ली व पत्ती लपेटक जैसे कीटों ने पत्तियों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। पौधों की पत्तियां मुड़ने लगी हैं और फली बनने की प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है। इससे पैदावार पर बड़ा असर पड़ने का खतरा है। कृषि विज्ञान केंद्र मोहनपुरा के पौध संरक्षण अधिकारी डॉ. रितेश कुमार ने बताया कि फसलों को कीटों से बचाने के लिए फिरामोन ट्रेप का प्रयोग अवश्य करें। वातावरण का संतुलित रखें। नीम तेल का नियमित छिड़काव करें, जैविक और रासायनिक दवाओं का क्रम बदलकर उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed