फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PCS Pre Exam organized in Agra

पीसीएस-प्री आज: 39 केंद्रों पर दो पाली में परीक्षा...बायोमेट्रिक से दिया प्रवेश, डेढ़ घंटे पहले पहुंचना जरूरी

Sun, 12 Oct 2025 11:18 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 12 Oct 2025 11:18 AM IST
सार

अभ्यर्थियों को केवल पेन, पारदर्शी बोतल में पानी और आवश्यक दस्तावेज केंद्र पर अंदर ले जाने की अनुमति होगी। आयोग की ओर से सख्त निगरानी और सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
 

विज्ञापन
PCS Pre Exam organized in Agra
Exam (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik

विस्तार

आगरा में उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग (यूपीपीएससी) की पीसीएस-प्री 2025 परीक्षा रविवार को शहर के 39 केंद्रों पर आयोजित हो रही है। इसमें कुल 17,472 अभ्यर्थी शामिल होंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए केवल प्रवेशपत्र पर्याप्त नहीं होगा। अभ्यर्थियों को दो पासपोर्ट साइज फोटो और एक वैध पहचान पत्र (मूल व छायाप्रति दोनों) साथ लाना अनिवार्य है। वहीं, केंद्र पर बायोमेट्रिक से ही अभ्यर्थियों का प्रवेश हो रहा है।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से डेढ़ घंटे पहले पहुंचने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। हर अभ्यर्थी की प्रवेश के दौरान आइरिस स्कैनिंग होगी, ताकि किसी भी प्रकार के फर्जी प्रवेश को रोका जा सके। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक होगी।
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर प्रतिबंध
डीआईओएस द्वितीय विश्व प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। तीन गलत उत्तरों पर एक अंक काटा जाएगा। परीक्षा केंद्र में मोबाइल, घड़ी, ब्लूटूथ, ईयरफोन, कैलकुलेटर या अन्य किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को लाने की सख्त मनाही है। केवल पेन, पारदर्शी बोतल में पानी और आवश्यक दस्तावेज की अनुमति होगी। आयोग की ओर से सख्त निगरानी और सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सीसीटीवी व जैमर से लैस होंगे केंद्र
सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और बड़े केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर 39 सेक्टर मजिस्ट्रेट और उतने ही स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। कुल 620 कक्ष निरीक्षक, 39 सहायक केंद्र व्यवस्थापक और 1-1 केंद्र व्यवस्थापक की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, पूल बैकअप में लगभग 150 रिलीवर शिक्षक हैं। इसके साथ ही फ्लाइंग और संबंधित अधिकारी भी निरीक्षण करेंगे।

 

ऐसे करें प्रवेशपत्र डाउनलोड
अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज कर अपना प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रिंट निकालना और उसे परीक्षा केंद्र पर लाना अनिवार्य है।

तीन रंगों की होगी कॉपी
डीआईओएस द्वितीय ने बताया कि पीसीएस की परीक्षा में तीन रंग की कॉपियां रहेंगी। इनमें गुलाबी कलर आयोग, हरी कलर ट्रेजरी और पीली रंग की कॉपी में अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed