{"_id":"67656920b8e768df850aab0b","slug":"pcs-exam-24-candidates-each-will-sit-in-16-rooms-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-129017-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस परीक्षा: 16 कक्षों में बैठेंगे 24-24 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस परीक्षा: 16 कक्षों में बैठेंगे 24-24 परीक्षार्थी
Fri, 20 Dec 2024 06:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 20 Dec 2024 06:24 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 13
पीसीएस परीक्षा की तैयारियों को लेकर बनाया प्लान
संवाद न्यूज एजेंसी
भोगांव। 22 दिसंबर को होने जा रही पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी नेशनल महाविद्यालय में शुरू कर दी है। केंद्र में 16 कक्षों में 24-24 विद्यार्थियों को बैठाने की व्यवस्था की जा रही है।
रविवार को होने बाली पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की गाइडलाइन जारी होने के बाद नेशनल महाविद्यालय में परीक्षा की तैयारी तेज कर दी गई हैं। प्राचार्य प्रो. एसके निमेष ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। प्रथम पाली सुबह 9:30 से 11:30 तक और द्वितीय पाली 2:30 से 4:30 तक चलेगी। उन्होंने बताया कि एक कक्ष में एक विद्यालय का तथा एक शासन द्वारा नियुक्त शिक्षक की ड्यूटी लगेगी। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की कोई सामग्री अंदर नहीं जा सकेगी। उन्होंने बताया कि केंद्र पर किसी भी शिक्षक और कर्मचारी को मोबाइल की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी।