{"_id":"65c26eb318a9cad67e07a197","slug":"pay-attention-to-cleanliness-to-avoid-diseases-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-112045-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बीमारियों से बचने के लिए स्वच्छता पर दें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बीमारियों से बचने के लिए स्वच्छता पर दें ध्यान
Tue, 06 Feb 2024 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 06 Feb 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
बीमारियों से बचने के लिए स्वच्छता पर दें ध्यान
- गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज के शिविर में बोले प्रधानाचार्य विवेक कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शहर के श्री गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय शिविर कंपोजिट विद्यालय अवध नगर पर आयोजित हो रहा है। मंगलवार को शिविर को चौथे दिन स्वयंसेविकाओं ने विद्यालय की सफाई की। इसके बाद संचारी रोग नियंत्रण के लिए जागरुकता रैली निकाली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रधानाचार्य विवेक कुमार ने कहा कि मानव जीवन में बीमारी अभिशाप है। बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छता पर ध्यान दें।
छात्राओं ने जागरुकता रैली निकाल मोहल्ले के लोगों को पोस्टर के माध्यम से संचारी रोगों के बारे में जानकारी दी। लोगों को बताया कि घरों के आस-पास पानी जमा न होने दें। मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें। कार्यक्रम में पहुंचे प्रधानाचार्य एसपी सिंह ने कहा कि जहां स्वच्छता होती है वहां निरोगता आती है। जहां निरोगता होती है वहां सभी कार्य समय से होते हैं। कार्यक्रम अधिकारी निशा सक्सेना ने अतिथियों का सम्मान किया।
कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। पल्लवी मिश्रा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया और बरीशा ने कविता पढ़ी। तनु ने भाषण प्रस्तुत किया। वंशिका और पल्लवी ने देश भक्ति गीत गाए। इस अवसर पर संतोष शाक्य, ललिता शाक्य, गुंजन श्रीवास्तव ने भी विचार रखे। संचालन नारायण गुप्ता ने किया।