{"_id":"69e2783e236206e93901e2b2","slug":"patna-weekly-train-will-stop-at-idgah-station-agra-news-c-364-1-ag11018-127818-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ईदगाह स्टेशन पर रुकेगी पटना साप्ताहिक ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ईदगाह स्टेशन पर रुकेगी पटना साप्ताहिक ट्रेन
Fri, 17 Apr 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 09601-09602 मदार जंक्शन-पटना-मदार जंक्शन साप्ताहिक विशेष ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। यह ट्रेन राजस्थान और बिहार के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी और आगरा मंडल के यात्रियों को बड़ी राहत देगी।
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि यह ट्रेन मदार जं. से बृहस्पतिवार को और पटना से शुक्रवार को 12-12 फेरे लगाएगी। आगरा क्षेत्र में ईदगाह स्टेशन पर गाड़ी संख्या 09601 का आगमन 12:45 बजे और प्रस्थान 12:50 बजे होगा, जबकि टूंडला में 2:55 बजे आगमन व 3:00 बजे प्रस्थान निर्धारित है। वापसी में 09602 पटना-मदार जं. विशेष ट्रेन ईदगाह पर 3:15 बजे आगमन व 3:20 बजे प्रस्थान करेगी। टूंडला पर 2:25 बजे आगमन व 2:30 बजे प्रस्थान करेगी। कुल 22 कोच वाली यह ट्रेन यात्रियों को सुगम यात्रा उपलब्ध कराएगी।