फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Patients were upset with the half-day OPD, the doctor left at 12 o'clock, and attendants wandered around to get reports.

Agra News: आधी दिन की ओपीडी से परेशान हुए मरीज, 12 बजे चले गए डॉक्टर, रिपोर्ट लेने के लिए भटके तीमारदार

Sat, 27 Jun 2026 02:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Patients were upset with the half-day OPD, the doctor left at 12 o'clock, and attendants wandered around to get reports.
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग में शुक्रवार को मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह परेशानी मुहर्रम के आधे दिन के अवकाश के कारण हुई। डॉक्टर दोपहर ठीक 12 बजे कार्यालय छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

दूर-दराज से आए मरीज और उनके तीमारदार सीटी स्कैन और रिपोर्ट लेने के लिए अस्पताल परिसर में भटकते रहे। एटा से आए मनोज अपनी बीमार पत्नी रिंकी के एमआरआई पर्चे के बावजूद जांच नहीं करा पाए। वहीं एटा के अभिराज सिंह भी अपने 85 वर्षीय पिता खंगार सिंह की सीटी स्कैन रिपोर्ट लेने पहुंचे। उन्होंने कहा कि जांच पहले हो चुकी थी लेकिन 26 जून को रिपोर्ट लेने को कहा गया था। तीमारदारों ने अवकाश के बावजूद तारीख देने पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा कि मुहर्रम के अवकाश की तिथि तय नहीं होती है, इसलिए तिथि दी गई। गंभीर मरीजों के सीटी स्कैन किए गए हैं। बाकी मरीजों को अगले दिन प्राथमिकता से जांच कराने के लिए विभागाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed