{"_id":"6939e0d062a3511fed028988","slug":"patients-problems-increase-ima-strike-begins-today-agra-news-c-25-1-agr1036-937196-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मरीजों की बढ़ी मुश्किल, आईएमए की हड़ताल आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मरीजों की बढ़ी मुश्किल, आईएमए की हड़ताल आज से
विज्ञापन
100, आईएमए की बैठक में शामिल चिकित्सक।
आगरा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने चिकित्सक पर एफआईआर रद्द न करने पर बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे से हड़ताल का एलान किया है। बुधवार को तोता के ताल स्थित कार्यालय पर बैठक में यह निर्णय लिया गया। ओपीडी समेत इमरजेंसी सेवाएं भी बंद रहेंगी। काली पट्टी बांधकर चिकित्सक आईएमए भवन पर प्रदर्शन भी करेंगे।
आईएमए अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच ने बताया कि डॉ. अनुराग बंसल ने मरीज की सहमति से गले की गांठ में से एफएनएसी की जांच के लिए प्रक्रिया शुरू की थी। इस पर मरीज और तीमारदार ने चिकित्सक पर अभद्रता का आरोप लगा 29 नवंबर को मुकदमा दर्ज करा दिया जबकि तीमारदार ने चिकित्सक के साथ अभद्रता और धमकाया। बिना विशेषज्ञों की जांच के ही पुलिस ने दबाव में मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा हटाने के लिए अल्टीमेटम देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है। ऐसे में बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं।
सचिव डॉ. रजनीश मिश्रा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन किए बिना ही मुकदमा दर्ज करा दिया। मुकदमा रद्द न होने और इकतरफा कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होने तक हड़ताल जारी रहेगी। निजी डॉक्टरों के 1317 अस्पताल, क्लिनिक, डायग्नॉस्टिक सेंटर और लैब भी बंद रहेंगी। निजी अस्पतालों में गंभीर मरीजों का भी इलाज नहीं किया जाएगा। करीब दो हजार से अधिक चिकित्सक हड़ताल में शामिल होंगे।
विज्ञापन
संघर्ष समिति का हुआ गठन
बैठक में संघर्ष समिति का गठन किया गया है। इसमें डॉ. मुनीश्वर गुप्ता, डॉ. जेएन टंडन, डॉ. ओपी यादव, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. रविंद्र मोहन पचौरी, डॉ. संजय कुलश्रेष्ठ, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. संजय चतुर्वेदी, डॉ. अनूप दीक्षित, डॉ. देवेंद्र गुप्ता और निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र गुप्ता हैं।
सरकारी अस्पतालों में अतिरिक्त व्यवस्था
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया आईएमए की हड़ताल को देखते हुए एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला महिला चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अतिरिक्त चिकित्सकीय सेवाओं की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित कर दिया है।