फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Patients increased in the district hospital as the weather changed

मौसम बदलते ही जिला अस्पताल में बढ़े मरीज

Mon, 19 Jul 2021 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Patients increased in the district hospital as the weather changed
े19एमएनपी-05-जिला अस्पताल में मरीजों को उपचार देते डॉक्टर - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले में बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को जिला अस्पताल में रिकॉर्ड 595 मरीज पहुंचे। 23 मरीजों को विभिन्न बीमारियों से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया। तीन मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक जिला अस्पताल की ओपीडी में 280 पुरुष और 315 महिलाओं ने प्राथमिक उपचार लिया। अस्पताल पहुंचे मरीजों में 118 मरीज बुखार, डायरिया और पेटदर्द से पीड़ित थे।
विज्ञापन

गंभीर हालत में 23 मरीजों को डॉक्टरों की सलाह पर भर्ती कराया गया। रामविलास, अनोखेलाल और गीता देवी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। सीएमएस डॉ. अरविंद्र कुमार गर्ग ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे खान-पान पर विशेष ध्यान दें। अस्वस्थ महसूस करने पर तुरंत उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायरिया का प्रकोप बच्चों-बुजर्गों में सबसे ज्यादा
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. जेजे राम ने बताया कि वर्तमान समय में बच्चे और बुजुर्ग डायरिया का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में बच्चों और बजुर्गों का विशेष ख्याल रखा जाए। उन्हें अधिक मसाले युक्त भोजन न कराया जाए। अधिक से अधिक पानी पिलाया जाए। डायरिया के लक्षण दिखते ही उपचार में देरी न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed