फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Patients and attendants were seen troubled by filth in SN Medical College of Agra

Agra: 'बाहर सफाई अभियान, अस्पताल में गंदगी अपार', एसएन मेडिकल कॉलेज में गंदगी से मरीज व तीमारदार परेशान

Tue, 03 Oct 2023 09:02 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 Oct 2023 09:02 AM IST
सार

आगरा में बाहर तो सफाई अभियान चलाया जा रहा है लेकिन अस्पताल के अदंर अपार गंदगी है। एसएन मेडिकल कॉलेज में गंदगी से मरीज व तीमारदार परेशान दिखे। 

विज्ञापन
Patients and attendants were seen troubled by filth in SN Medical College of Agra
Agra: एसएन मेडिकल कॉलेज में गंदगी से मरीज व तीमारदार परेशान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सफाई अभियान चलाकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में गंदगी अपार है। विभाग में शू कवर, सर्जिकल कैप, खाने पीने के दोने आदि हवा की वजह से परिसर में इधर-उधर फैले रहते हैं। 

विज्ञापन


1 और 2 अक्तूबर को पूरे शहर में मंत्री से लेकर पार्षद तक ने हाथों में झाड़ू लिए स्वच्छता का अभियान चलाया। पर, सोमवार को प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में गंदगी के कारण मरीज व तीमारदार परेशान दिखे। यहां गंदगी से बुरा हाल रहा। 

विज्ञापन

गंदगी फैली, अंदर बैठने का मन नहीं

सुबह से ही गंदगी फैली है। अंदर बैठने का मन नहीं कर रहा है। बाहर बैठने के लिए मजबूर हैं। सफाई सिर्फ बाहर होती है। - राहुल पचौरी (कालिंदी विहार)

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में ही सफाई नहीं

बदबू से सभी परेशान हैं। अस्पताल में ही ज्ञान दिया जाता है कि साफ-सफाई रखें और यहीं कूड़ा नहीं उठाया जाता।  -रवि कुमार (शाहगंज)

पता करवाता हूं क्या रही वजह

हर विभाग में साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है। यदि प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में साफ सफाई नहीं हुई है तो पता करवाता हूं कि क्या वजह रही। - डॉ. प्रशांत गुप्ता, प्राचार्य एसएन मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed